Search

 
 
 

प्रिंस खान गैंग पर धनबाद पुलिस का शिकंजा, शूटर रकीब गिरफ्तार

वासेपुर (धनबाद) का कुख्यात अपराधी प्रिंस खान पाकिस्तान से बैठकर झारखंड के व्यवसायियों और ठेकेदारों को धमका रहा है. पुलिस के अनुसार, वह व्हाट्सएप कॉल के जरिए प्रोटेक्शन मनी के नाम पर रंगदारी की मांग कर रहा है., जिससे कारोबारी वर्ग दहशत में है.
 

Dhanbad :  वासेपुर (धनबाद) का कुख्यात अपराधी प्रिंस खान पाकिस्तान से बैठकर झारखंड के व्यवसायियों और ठेकेदारों को धमका रहा है. पुलिस के अनुसार, वह व्हाट्सएप कॉल के जरिए प्रोटेक्शन मनी के नाम पर रंगदारी की मांग कर रहा है., जिससे कारोबारी वर्ग दहशत में है.

 

इस बीच पुलिस ने प्रिंस खान गैंग पर शिकंजा कसा है. गैंग से जुड़े शूटर रकीब को गिरफ्तार कर लिया गया है. पूछताछ में रकीब ने वासेपुर में हाल ही हुई गोलीबारी की घटना में अपनी संलिप्तता स्वीकार की है. उसने पुलिस को बताया कि उसने फहीम खान के पुत्र इकबाल खान के चालक हैदर अली उर्फ बबली पर गोली चलाई थी.

 

सीनियर अधिकारियों ने भी आरोपी से पूछताछ की है. इसके बाद उसे न्यायिक हिरासत में जेल भेज दिया गया. पुलिस अब उसे रिमांड पर लेकर गैंग के नेटवर्क और अन्य वारदातों के बारे में जानकारी जुटाने की तैयारी कर रही है.

 

इस मामले में इससे पहले पुलिस ने क्रीस नामक युवक को हथियार उपलब्ध कराने के आरोप में गिरफ्तार कर जेल भेजा था.  पुलिस का कहना है कि प्रिंस खान गैंग के खिलाफ कार्रवाई आगे भी जारी रहेगी. 

 

बता दें कि वासेपुर (धनबाद) का कुख्यात अपराधी प्रिंस खान पाकिस्तान से बैठकर झारखंड के व्यवसायियों और ठेकेदारों को धमका रहा है. पुलिस के अनुसार, वह व्हाट्सएप कॉल के जरिए प्रोटेक्शन मनी के नाम पर रंगदारी की मांग कर रहा है.

 

प्रिंस खान की इन धमकियों से कारोबारी वर्ग में दहशत है. इसका असर राज्य में निवेश और उद्योग पर भी पड़ रहा है. कई व्यवसायी नए प्रोजेक्ट लगाने से पीछे हट रहे हैं. जबकि कुछ पुराने कारोबारी भी अपना कारोबार समेटने की तैयारी में हैं. 

 

ऐसे में पुलिस पर गैंग के खिलाफ सख्त कार्रवाई का दबाव बढ़ गया है. इस बीच पुलिस ने ‘ऑपरेशन लंगड़ा’ के तहत प्रिंस खान गैंग के कई सदस्यों पर कार्रवाई की है, जिसमें मुठभेड़ के दौरान बदमाशों को गोली मारकर पकड़ने की रणनीति अपनाई गई. हालांकि इसे अभी अपर्याप्त माना जा रहा है.

 

 

 

Lagatar Media की यह खबर आपको कैसी लगी. नीचे दिए गए कमेंट बॉक्स में अपनी राय साझा करें

Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही