Search

 
 
 

Latehar News: उत्‍कृष्‍ट बालिका विद्यालय की प्रिंसिपल का आरोप, DEO ऑफिस को चढ़ावा बंद करने पर किया जा रहा टॉर्चर

जिला मुख्‍यमंत्री उत्‍कृष्‍ट बालिका विद्यालय पिछले दो दिनों से सुर्खियों में है. गुरूवार को विद्यालय की दर्जनों छात्रायें समाहरणालय पहुंचकर डीसी से विद्यालय में कथित रूप से गिरती शैक्षणिक व्‍यवस्‍था व मध्‍याह्न भोजन में अनियमितता की शिकायत की थी.
 
Latehar News

Latehar: जिला मुख्‍यमंत्री उत्‍कृष्‍ट बालिका विद्यालय पिछले दो दिनों से सुर्खियों में है. गुरूवार को विद्यालय की दर्जनों छात्रायें समाहरणालय पहुंचकर डीसी से विद्यालय में कथित रूप से गिरती शैक्षणिक व्‍यवस्‍था व मध्‍याह्न भोजन में अनियमितता की शिकायत की थी.

Uploaded Image

ज्‍योति ज्‍योत्‍सना, प्रिंसिपल

शुक्रवार को इसे लेकर प्राचार्य ज्‍योति ज्‍योत्‍सना ने प्रेस के समक्ष अपना पक्ष रखा. इस दौरान उन्‍होने कहा कि बहुत प्रेशर में हैं. उन्‍हें मानसिक रूप से प्रताडि़त किया जा रहा है, इससे वह बहुत आहत हैं और आत्‍महत्‍या भी कर सकती हैं.

इसे भी पढ़ें: 

प्राचार्य ने जिला शिक्षा पदाधिकारी के दो कर्मचारियों पर प्रति माह 30 हजार रुपये नाजायज मांगने का आरोप लगाया. उन्‍होंने कहा कि जब उन्‍होंने पैसा देने से इनकार किया, तो उन पर दबाव की राजनीति की जा रही है.

 

विद्यालय के कुछ शिक्षक विद्यालय की छात्राओं को बरगला कर उनके खिलाफ इस्‍तेमाल कर रहे हैं. यह सब राजनीति प्राचार्य की कुर्सी उनसे छीनने का प्रयास कर रहे हैं.

 

उन्‍होने कहा क‍ि वे‍ पिछले सात वर्षों से इस विद्यालय में हैं और चार वर्षों से प्रभारी के रूप में कार्यरत हैं. लेकिन कभी किसी छात्रा ने शिकायत नहीं की.

 

पिछले कुछ दिनों से उनके खिलाफ छात्राओ को उकसा कर न सिर्फ विद्यालय के परिवेश को खराब करने का प्रयास किया जा रहा है, बल्कि छात्राओं का भविष्‍य भी बर्बाद किया जा रहा है.

 

इस संबंध में जब शिक्षा पदाधिकारी गौतम साहू से पूछा गया, तो उन्होंने कहा कि यह विद्यालय के अंदरूनी विवाद के कारण यह सब हो रहा है. मामला उपायुक्‍त के संज्ञान में है और अनुमंडल पदाधिकारी की अध्‍यक्षता में जांच चल रही है.

 

Lagatar Media की यह खबर आपको कैसी लगी. नीचे दिए गए कमेंट बॉक्स में अपनी राय साझा करें.

Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही