Search

Advertisement
Advertisement
Advertisement

CM हेमंत से मिले पथ निर्माण विभाग के प्रधान सचिव,बजट की प्रति भेंट की

झारखंड विधानसभा में मुख्यमंत्री कक्ष में सोमवार को पथ निर्माण विभाग के प्रधान सचिव सुनील कुमार ने सीएम से शिष्टाचार मुलाकात की. इस अवसर पर प्रधान सचिव ने मुख्यमंत्री को विभाग के आगामी वित्तीय वर्ष 2026-27 के बजट की प्रति भेंट की.
Advertisement
Advertisement

Ranchi : झारखंड विधानसभा में मुख्यमंत्री कक्ष में सोमवार को पथ निर्माण विभाग के प्रधान सचिव सुनील कुमार ने सीएम से शिष्टाचार मुलाकात की. इस अवसर पर प्रधान सचिव ने मुख्यमंत्री को विभाग के आगामी वित्तीय वर्ष 2026-27 के बजट की प्रति भेंट की.

 

मुलाकात के दौरान सुनील कुमार ने मुख्यमंत्री को वित्तीय वर्ष 2025-26 के दौरान पथ निर्माण विभाग द्वारा किए गए कार्यों की प्रगति रिपोर्ट से अवगत कराया. साथ ही उन्होंने वर्ष 2026-27 के लिए विभाग की प्रस्तावित योजनाओं और कार्यक्रमों की विस्तृत रूपरेखा भी प्रस्तुत की.

 

प्रधान सचिव ने बताया कि आगामी वित्तीय वर्ष में राज्य में सड़क अवसंरचना को और मजबूत करने, नई सड़कों के निर्माण और पुराने मार्गों के उन्नयन पर विशेष जोर दिया जाएगा. मुख्यमंत्री ने विभागीय कार्यों की समीक्षा करते हुए योजनाओं को समयबद्ध तरीके से पूरा करने और गुणवत्ता बनाए रखने के निर्देश दिए.

 

 

Lagatar Media की यह खबर आपको कैसी लगी. नीचे दिए गए कमेंट बॉक्स में अपनी राय साझा करें

Comments

Leave a Comment

Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही