Ranchi News: रिम्स के मेडिसिन आईसीयू में इलाज के लिए भर्ती पाकुड़ का कैदी हाथिया हेंब्रम (45) मंगलवार सुबह फरार हो गया. हाथिया को 20 सितंबर को इलाज के लिए रिम्स में भर्ती कराया गया था. वह ब्रेन से जुड़ी समस्या से परेशान था और उसका इलाज मेडिसिन आईसीयू में चल रहा था.
जानकारी के अनुसार, मंगलवार सुबह करीब 4 बजे हाथिया ने पेशाब करने के लिए बाथरूम जाने की बात कही. वह बाथरूम गया और इसी दौरान सुरक्षा में तैनात जवानों को चकमा देकर रिम्स से फरार हो गया.
इसे भी पढ़ें -
https://lagatar.in/young-ifs-officers-allotted-jharkhand-cadre-are-anxious-as-postings-remain-stalled
कैदी के फरार होने की जानकारी मिलते ही रिम्स में इसकी सूचना अधिकारियों को दी गई. रिम्स अधीक्षक डॉ. हीरेंद्र बिरुआ मेडिसिन आईसीयू पहुंचे और पूरे मामले की जानकारी ली.
घटना की जानकारी पुलिस प्रशासन को भी दे दी गई है. रिम्स प्रबंधन ने सुरक्षा में तैनात होमगार्ड जवानों से पूछताछ की है. पुलिस और रिम्स प्रशासन कैदी के फरार होने की घटना को लेकर जानकारी जुटा रहा है. साथ ही फरार कैदी की तलाश की जा रही है.
Lagatar Media की यह खबर आपको कैसी लगी. नीचे दिए गए कमेंट बॉक्स में अपनी राय साझा करें.
