Search

Advertisement
Advertisement
Advertisement

ग्रामीणों की सुविधा के लिए बने गेरवागढ़ा बांध का हो रहा निजी उपयोग, अस्तित्व पर खतरा

Chandwa : चंदवा प्रखंड मुख्यालय के नजदीक स्थित गेरवागढ़ा में लगभग पैंतीस-चालीस साल पहले भदवा भुइयां की जमीन पर रिलीफ कमेटी के द्वारा एक बांध का निर्माण करवाया गया था. बांध का निर्माण कराने का उद्देश्य था कि ग्रामीणों को पानी की समस्या न हो, खेतीबारी करने में सहूलियत हो. बांध के बनने से किसान और ग्रामीणों को इसका लाभ भी मिला. किसान बांध के पानी से अच्छी खेतीबारी करने लगे. वहीं मवेशियों को भी पानी मिल जा रहा था. गांव वाले मछली का पालन कर अपना जीवन यापन करते थे. वर्तमान में इस बांध को निजी संपत्ति के रूप में इस्तेमाल किया जा रहा है. और जमीन खरीददार के द्वारा बांध को घेरकर निजी तालाब के रूप में उपयोग में लाया जा रहा है. बांध को छोटा भी कर दिया गया है. ग्रामीणों का मानना है कि आने वाले समय में गेरवा गढ़ा बांध का अस्तित्व ही खत्म हो जायेगा. इसे भी पढ़ें : खालिस्तान">https://lagatar.in/khalistan-supporter-amritpal-singh-declared-fugitive-uncle-and-driver-surrender/">खालिस्तान

समर्थक अमृतपाल सिंह भगौड़ा घोषित, चाचा और ड्राइवर ने किया सरेंडर
[wpse_comments_template]

Comments

Leave a Comment

Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही