Search

 
 
 

प्रियंका चोपड़ा  ने गोल्डन टेंपल में की सेवा, फैंस बोलें -यही है असली महानता

बॉलीवुड से लेकर हॉलीवुड तक अपनी पहचान बना चुकी प्रियंका चोपड़ा इन दिनों अमृतसर में हैं, जहां से उनका एक वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है.
 

Lagatar desk : बॉलीवुड से लेकर हॉलीवुड तक अपनी पहचान बना चुकी प्रियंका चोपड़ा इन दिनों अमृतसर में हैं, जहां से उनका एक वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है. इस वीडियो में वह गोल्डन टेंपल में सेवा करती नजर आ रही हैं.

 

 

गोल्डन टेंपल में की सेवा

एक्ट्रेस हाल ही में गोल्डन टेंपल पहुंचीं, जहां उन्होंने पहले मत्था टेका और आशीर्वाद लिया. इसके बाद वह लंगर हॉल में अन्य श्रद्धालुओं के साथ बैठकर जूठे बर्तन साफ करती दिखीं. इस दौरान उन्होंने क्रीम कलर का सूट पहना हुआ था और सिर ढक रखा था. उनकी सादगी और सेवा भाव ने वहां मौजूद लोगों का दिल जीत लिया.

 

बताया जा रहा है कि प्रियंका कुछ समय तक गुरुद्वारे में रहीं और संगत के साथ अरदास में भी शामिल हुईं. उन्होंने गुरु ग्रंथ साहिब के आगे शीश नवाकर आशीर्वाद लिया.

 

फैंस ने की तारीफ, कुछ ने किया ट्रोल

प्रियंका के इस अंदाज की फैंस जमकर तारीफ कर रहे हैं. कई लोगों का कहना है कि वह अपनी जड़ों और संस्कृति से जुड़ी हुई हैं. हालांकि, कुछ सोशल मीडिया यूजर्स ने इसे लेकर सवाल भी उठाए और मजाक किया. कुछ का कहना है कि यह उनकी आने वाली फिल्मों के प्रमोशन का हिस्सा हो सकता है, जबकि कुछ ने वीडियो रिकॉर्डिंग पर भी सवाल खड़े किए.

 

अमृतसर में बिता रहीं समय

हाल ही में प्रियंका ने सोशल मीडिया पर पंजाबी खाने का आनंद लेते हुए तस्वीर शेयर की थी. इससे पहले वह अमृतसर एयरपोर्ट पर भी फैंस के साथ तस्वीरें खिंचवाती नजर आई थीं.

 

आने वाली फिल्में

वर्क फ्रंट की बात करें तो प्रियंका चोपड़ा जल्द ही निर्देशक एस.एस. राजामौली की फिल्म ‘वाराणसी’ में नजर आएंगी. इस फिल्म में उनके साथ महेश बाबू और पृथ्वीराज सुकुमारन भी दिखाई देंगे.इसके अलावा प्रियंका हाल ही में द ब्लफ में नजर आई थीं, जो ओटीटी पर रिलीज हुई थी. उनकी एक और फिल्म जजमेंट डे भी पाइपलाइन में है, जिसका पोस्ट-प्रोडक्शन फिलहाल जारी है.

 

 


Lagatar Media की यह खबर आपको कैसी लगी. नीचे दिए गए कमेंट बॉक्स में अपनी राय साझा करें

 

 

Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही