Search

 
 
 

प्रियंका गांधी ने नीतीश सरकार पर हल्ला बोला, कहा, चुनाव आये तो महिलाओं को 10 हजार दिये जा रहे हैं

कांग्रेस महासचिव प्रियंका गांधी वाड्रा ने आज शुक्रवार को सदाकत आश्रम में आयोजित महिला संवाद कार्यक्रम को संबोधित किया. आशा, आंगनवाड़ी, किसान, मजदूर सहित अन्य व्यवसायों से जुड़ी महिलाओं से बातचीत की. कहा,हम महिलाओं को हर महीने 2,500 रुपए देंगे. 25 लाख रुपए तक का मुफ्त इलाज होगा.  भूमिहीन परिवारों के लिए 3 से 5 डिसमिल जमीन देंगे,
 

Patna :  कांग्रेस महासचिव प्रियंका गांधी वाड्रा ने आज शुक्रवार को सदाकत आश्रम में आयोजित महिला संवाद कार्यक्रम को संबोधित किया. इस क्रम में उन्होंने आशा, आंगनवाड़ी, किसान, मजदूर सहित अन्य व्यवसायों से जुड़ी महिलाओं से बातचीत की. उनकी समस्याएं सुनीं और समाधान करने की भरोसा दिया.  

 

 

प्रियंका गांधी ने बिहार की राजग सरकार पर हमला किया. कहा कि भाजपा  और जदयू बिहार में 20 साल से सत्ता में है. पूछा कि आज तक इन्होंने महिलाओं के लिए क्या किया है?  आज क्यों जागी है सरकार ?

 

कहा कि  सरकार में बैठे लोगों को लगता है कि पैसा देने से महिलाओं के वोट मिल जायेंगे, लेकिन महिलाएं समझदार हैं, जिम्मेदार हैं. महिलाएं चुनावों में अपनी शक्ति दिखायेंगी.

 

 बिहार में चुनाव आ रहा है, तो महिलाओं को 10 हजार रुपए महीना दिया जा रहा है. प्रियंका गांधी का इशारा  प्रधानमंत्री मोदी द्वारा  मुख्यमंत्री महिला रोजगार योजना का शुभारंभ किये जाने की ओर था.  

 

प्रधानमंत्री मोदी ने आज वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम से बिहार की 75 लाख महिलाओं के बैंक अकाउंट में सीधे 10,000-10,000 रुपये ट्रांसफर किये है. 

 


 प्रियंका गांधी ने कहा कि 20 साल से सरकार में बैठे इन लोगों ने महिलाओं को पैसे क्यों नहीं दिये? आज ये सरकार महिलाओं को 10 हजार रुपए सिर्फ इसलिए दे रही है, ताकि चुनावों में महिलाएं भाजपा को वोट दें.यही इनका मकसद है और नीयत है.

 

 प्रियंका गांधी ने कहा, मेरे भाई राहुल गांधी ने सामाजिक न्याय के लिए पूरे देश में संघर्ष किया. वे चाहते हैं कि महिलाओं को भी न्याय और सम्मान मिले.  अगर आप न्याय और सम्मान चाहती हैं तो आपको भाजपा-जदयू सरकार को बिहार में हराना पड़ेगा. आपको देखना पड़ेगा कि कौन सी पार्टी आपको सम्मान दे रही है.  

 

सम्मान का मतलब यह नहीं कि चुनाव से पहले कुछ पैसे दे दिए जाये.  ये तो खरीदने की कोशिश है.  महिला सम्मान तब होगा, जब आपको हर महीने सही मानदेय मिलेगा. जब आपको अपने पैरों पर खड़ा करने के लिए सरकार आपकी मदद करेगी. जब आपकी बेटियां पढ़ने जाएंगी और अपने आपको सुरक्षित समझेंगी.

 

 प्रियंका गांधी ने कहा,  भाजपा और नीतीश सरकार आपको कभी ऐसा सम्मान नहीं देगी.  कहा कि यहां जब आप अपने हक के लिए आवाज उठाती हैं तो आपको पीटा जाता है और जेल में बंद कर दिया जाता है.  प्रियंका गांधी ने कहा कि बिहार के लिए महागठबंधन की गारंटी है.

 

हम महिलाओं को हर महीने 2,500 रुपए देंगे. 25 लाख रुपए तक का मुफ्त इलाज होगा.  भूमिहीन परिवारों के लिए 3 से 5 डिसमिल जमीन देंगे, जिसका मालिकाना हक महिलाओं को  मिलेगा. 

 

Lagatar Media की यह खबर आपको कैसी लगी. नीचे दिए गए कमेंट बॉक्स में अपनी राय साझा करें.
 

  

Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही