Search

 
 
 

प्रियंका गांधी का पीएम मोदी पर व्यंग्य, ‘अपमान मंत्रालय’ बनाने का दिया सुझाव

बिहार विधानसभा चुनाव के प्रचार अभियान के तहत सोनबरसा में आयोजित एक जनसभा में कांग्रेस सांसद प्रियंका गांधी वाड्रा ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी पर तीखा व्यंग्य किया. उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री का बहुमूल्य समय जनता के मुद्दों के बजाय विपक्ष और विरोध करने वालों के अपमान पर खर्च हो रहा है.
 

Bihar : बिहार विधानसभा चुनाव के प्रचार अभियान के तहत सोनबरसा में आयोजित एक जनसभा में कांग्रेस सांसद प्रियंका गांधी वाड्रा ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी पर तीखा व्यंग्य किया.  पीएम मोदी के विपक्षी नेताओं पर बिहार का अपमान करने का आरोप लगाए जाने पर उन्होंने कहा कि पीएम का बहुमूल्य समय जनता के मुद्दों के बजाय विपक्ष और विरोध करने वालों के अपमान पर खर्च हो रहा है. साथ ही प्रधानमंत्री को अपमान मंत्रालय बनाने की सलाह दी. 

 

नौकरी-हक के लिए आवाज उठाना पीएम को अपमान लगता 

प्रधानमंत्री को सलाह देते हुए कहा कि उनका समय बहुत कीमती है. उनका समय रोजगार देने, विकास को बढ़ाने और उद्योग स्थापित करने में लगना चाहिए. लेकिन जब लोग अपनी नौकरी या हक के लिए सवाल उठाते हैं तो प्रधानमंत्री को लगता है कि देश का अपमान हो रहा है. 

 

अगर उन्हें हर किसी की बात में अपमान नजर आता है, तो वे एक नया मंत्रालय ‘अपमान मंत्रालय’ बना लें. इससे उनका समय व्यर्थ नहीं जाएगा और ‘अपमान मंत्रालय’ उन्हें तलब कर सकता है. यह मंत्रालय मेरे परिवार पर की गई सभी गलत टिप्पणियों का भी रिकॉर्ड रखे, शायद इससे उनकी एक पूरी लाइब्रेरी भर जाए. 

 

प्रियंका गांधी की जनता से अपील

प्रियंका गांधी ने सभा के दौरान बेरोजगारी, महंगाई और घटते उद्योगों का मुद्दा भी उठाया. उन्होंने कहा कि देश में युवाओं को अवसर नहीं मिल रहे, और सरकार जनता के असली सवालों से ध्यान भटकाने में लगी है. उन्होंने जनता से अपील की कि वह इस चुनाव में नफरत और विभाजन की राजनीति को छोड़, विकास और रोजगार के मुद्दों पर मतदान करें. 

 

 

Lagatar Media की यह खबर आपको कैसी लगी. नीचे दिए गए कमेंट बॉक्स में अपनी राय साझा करें

Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही