Search

 
 
 

रिम्स के मरीजों की बढ़ी परेशानी, सुरक्षाकर्मी-ट्रॉली मैन ने किया हड़ताल

 
Ranchi : रिम्स में काम करने वाले सुरक्षाकर्मी अस्पताल की रीढ़ माने जाते हैं. लेकिन प्रबंधन के उदासीन रवैया के कारण पिछले 4 माह से इन्हें वेतन का भुगतान नहीं किया गया है. वहीं अस्पताल की सुरक्षा अब होमगार्ड के जवान संभालेंगे. ऐसे में सुरक्षाकर्मी आक्रोशित होकर काम ठप कर दिया है. अस्पताल में इलाज के लिए आने वाले मरीजों की मुसीबत बढ़ती दिख रही है.
इसे भी पढ़ें - त्रिपुरा">https://lagatar.in/tripura-criminals-attack-former-cm-biplab-debs-house-set-vehicles-on-fire/">त्रिपुरा

: पूर्व सीएम बिप्‍लब देब के घर पर अपराधियों ने किया हमला, वाहनों को किया आग के हवाले

मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन के नाम लिखा था पत्र

गौरतलब है कि बीते दिनों सुरक्षाकर्मियों ने मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन के नाम एक पत्र लिखकर काम से ना हटाने की गुहार लगायी थी. पत्र में उल्लेख किया था कि सभी कर्मचारी स्थानीय मूलवासी हैं. बहुत कम मानदेय में काम करते हैं. लंबे वक्त से सभी अपनी सेवा रिम्स में दे रहे हैं. जबकि कोरोना काल में कई साथियों की जान भी चली गई है.
इसे भी पढ़ें - हे">https://lagatar.in/oh-god-what-is-this-amar-baori-saying/">हे

भगवान…ये अमर बाउरी क्या कह रहे हैं ?
[wpse_comments_template]
Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही