Search

Advertisement
Advertisement
Advertisement

ग्यारहवीं कक्षा में नामांकन के लिए स्कूलों में आवेदन की प्रक्रिया शुरू

Ranchi: राजधानी रांची के कई स्कूलों ने आने वाले शैक्षणिक कैलेंडर में ग्यारहवीं कक्षा में प्रवेश के लिए आवेदन मांगे गए हैं. जानकारी के अनुसार, फॉर्म ऑफलाइन और ऑनलाइन दोनों तरह से उपलब्ध कराए गए हैं, और रुचि रखने वाले छात्र अपनी दसवीं की बोर्ड परीक्षाओं की तैयारी कर रहे हैं, वो फॉर्म को पहले ही भर सकते हैं. सरला बिड़ला स्कूल, दिल्ली पब्लिक स्कूल, ऑक्सफोर्ड पब्लिक स्कूल, चिरंजीवी कॉन्सेप्ट स्कूल सहित स्कूलों ने ग्यारहवीं कक्षा में प्रवेश के लिए पंजीकरण फॉर्म स्वीकार करना शुरू कर दिया है. बता दें की रजिस्ट्रेशन पूरा किया जा रहा है, और स्कूल की आधिकारिक वेबसाइट और ऑफलाइन मोड में जमा किया जा सकता है. बच्चों के रजिस्ट्रेशन फॉर्म के आधार पर, आवेदकों को अंतिम प्रवेश दिया जाएगा. इसे भी पढ़ें-रामगढ़">https://lagatar.in/ramgarh-assembly-by-election-district-election-officer-cum-deputy-commissioner-reviewed-preparations-for-nomination/">रामगढ़

विधानसभा उपचुनाव : जिला निर्वाचन पदाधिकारी सह उपायुक्त ने नामांकन की तैयारियों का लिया जायजा

प्रवेश परीक्षा के आधार पर ग्यारहवीं कक्षा में प्रवेश दिया जाएगा

रांची के कुछ स्कूलों में छात्रों को प्रवेश परीक्षा के आधार पर ग्यारहवीं कक्षा में प्रवेश दिया जाएगा. जिन उम्मीदवारों को शॉर्टलिस्ट किया जाएगा, वे अंतिम प्रवेश ले सकेंगे. हालांकि कुछ स्कूल आंतरिक (इंटरनल) छात्रों को सीधे प्रवेश देते हैं. जैसे, ऑक्सफोर्ड पब्लिक स्कूल में आंतरिक छात्र 16 फरवरी तक सीधे प्रवेश के लिए आवेदन कर सकते हैं. बाहरी छात्रों के लिए प्रवेश परीक्षा 26 मार्च को होगी. बाहरी छात्रों को दसवीं कक्षा की बोर्ड परीक्षा के परिणाम घोषित होने के तीन दिनों के भीतर सरला बिरला स्कूल में प्रवेश दिया जाएगा. हालांकि, आंतरिक स्कूल के छात्रों को प्रवेश में छूट मिलेगी. इसे भी पढ़ें-बजट">https://lagatar.in/concern-among-foreign-investors-before-budget-17000-crores-withdrawn-from-indian-stock-market-in-january/">बजट

से पहले विदेशी निवेशकों में चिंता, जनवरी में भारतीय शेयर बाजार से निकाले 17000 करोड़
[wpse_comments_template]

Comments

Leave a Comment

Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही