Hazaribagh News: जश्न-ए-ईद मिलादुन्नबी के मौके पर हजारीबाग में बेहतर तरबियत, नातिया कलाम और जुलूस-ए-मोहम्मदी में बेहतरीन योगदान देने वाली 100 जुलूसे मोहम्मदी कमेटियों को सम्मानित किया गया. कार्यक्रम का आयोजन कीवा आयुर्वेद एवं ग्लोबल ह्यूमन राइट्स वेलफेयर ट्रस्ट के सौजन्य से किया गया.
इसे भी पढ़ें:
सम्मान समारोह में जुलूस कमेटियों को मोमेंटो, माला, बुके और इस्लामी स्कार्फ देकर उनकी सेवाओं की सराहना की गई. कार्यक्रम के आयोजन में मो. शहादत अंसारी, संजर मलिक और काशिफ अदीब की महत्वपूर्ण भूमिका रही.
कार्यक्रम के मुख्य अतिथि पटना के समनपुरा के मशहूर समाजसेवी आमिर खान उर्फ चूच्चू खान रहे. उनके साथ सरदार खान, उजेफा खान, फरहान खान और हम्माद खान भी मौजूद रहे. आमिर खान उर्फ चूच्चू खान ने जुलूस-ए-मोहम्मदी की कमेटियों को सम्मानित किया.
समारोह में समाजसेवियों के साथ राजनीतिक दलों के नेता, शिक्षक, डॉक्टर, पुलिस अधिकारी, पत्रकार, व्यवसायी, मस्जिदों के इमाम, गांव और मोहल्लों के सदर-सेक्रेटरी तथा इस्लामी स्कॉलर को भी सम्मान दिया गया.
आयोजकों ने कहा कि ऐसे सम्मान से जुलूस कमेटियों और समाज में बेहतर काम करने वाले लोगों का हौसला बढ़ता है. साथ ही आपसी भाईचारा, सौहार्द और सामाजिक एकता को मजबूत करने में भी ऐसे कार्यक्रम अहम भूमिका निभाते हैं.
Lagatar Media की यह खबर आपको कैसी लगी. नीचे दिए गए कमेंट बॉक्स में अपनी राय साझा करें.

