Search

 
 
 

झारखंड बीजेपी के नए बॉस होंगे प्रो आदित्य साहू!

झारखंड प्रदेश बीजेपी के अब नए बॉस (प्रदेश अध्यक्ष) प्रो आदित्य साहू होंगे. वे अब वर्तमान प्रदेश अध्यक्ष बाबूलाल मरांडी की जगह लेंगे.
 

Ranchi : झारखंड प्रदेश बीजेपी के अब नए बॉस (प्रदेश अध्यक्ष) प्रो आदित्य साहू होंगे. वे अब वर्तमान प्रदेश अध्यक्ष बाबूलाल मरांडी की जगह लेंगे. हालांकि इसकी अधिकारिक घोषणा 14 जनवरी को की जाएगी.

 

मंगलवार को दोपहर 12 बजे से दोपहर दो बजे तक ही नामांकन का समय था. इस दरमियान सिर्फ प्रो आदित्य साहू ने ही प्रदेश अध्यक्ष पद के लिए नामांकन किया. इस स्थिति में अब मतदान नहीं हो सकता। 

 

क्यों हैं साहु की जीत तय

एकमात्र उम्मीदवार होने के कारण साहु का अध्यक्ष बनना तय है

केंद्रीय नेतृत्व के फैसले से पार्टी के शीर्ष नेताओं को अवगत करा दिया गया है

ओबीसी वोट बैंक को साधने की कोशिश के रूप में देखा जा रहा है साहु का अध्यक्ष बनना

21 राष्ट्रीय परिषद के सदस्यों के लिए नामांकन दाखिल

वहीं प्रदेश अध्यक्ष के अलावा झारखंड से राष्ट्रीय परिषद के सदस्यों के लिए भी मंगलवार को नामांकन दाखिल किया गया. बताते चलें कि प्रदेश से राष्ट्रीय परिषद में 21 सदस्यों सहित नेता प्रतिपक्ष और प्रदेश अध्यक्ष भी सदस्य होते हैं.
 

प्रो आदित्य साहू का राजनीतिक सफर

•    वैश्य समुदाय से आते हैं आदित्य साहू

•    पूर्व में झारखंड प्रदेश भाजपा में उपाध्यक्ष, महामंत्री सहित कई प्रमुख पदों पर रहे

•    वर्तमान में प्रो आदित्य साहू प्रदेश भाजपा के कार्यकारी अध्यक्ष हैं 

•    61 वर्षीय साहू शिक्षण के क्षेत्र से जुड़े रहे

•    2019 तक राम टहल चौधरी कॉलेज के व्याख्याता के रूप में कार्यरत रहे

•    जुलाई 2022 में राज्यसभा के लिए चुने गए

•    सामाजिक और राजनीतिक समीकरणों के लिहाज से महत्वपूर्ण नियुक्ति

•    वैश्य समुदाय के बीच भाजपा की गहरी पैठ

Lagatar Media की यह खबर आपको कैसी लगी. नीचे दिए गए कमेंट बॉक्स में अपनी राय साझा करें.

Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही