Search

 
 
 

बेड़ो में महादानी मैदान के 500 मीटर के दायरे में निषेधाज्ञा लागू

Ranchi: बेड़ो अंचल के महादानी मैदान के आसपास अब बिना अनुमति भीड़ जुटाना या रैली-प्रदर्शन करना मना है. प्रशासन ने सुरक्षा और शांति व्यवस्था बनाए रखने के लिए मैदान के 500 मीटर के दायरे में निषेधाज्ञा लागू कर दी है.
 

Ranchi: बेड़ो अंचल के महादानी मैदान के आसपास अब बिना अनुमति भीड़ जुटाना या रैली-प्रदर्शन करना मना है. प्रशासन ने सुरक्षा और शांति व्यवस्था बनाए रखने के लिए मैदान के 500 मीटर के दायरे में निषेधाज्ञा लागू कर दी है. यह आदेश अनुमंडल पदाधिकारी, रांची सदर ने बीएनएसएस की धारा-163 के तहत जारी किया है. निषेधाज्ञा 8 नवंबर 2025 से अगले आदेश तक लागू रहेगी.

 

नए आदेश के अनुसार 

 

पांच या उससे ज्यादा लोगों का एक साथ इकट्ठा होना या घूमना प्रतिबंधित रहेगा.

हथियार, लाठी-डंडा, तीर-धनुष, पिस्तौल या बम लेकर वहां आना सख्त मना है.

धरना, प्रदर्शन, जुलूस, रैली और आमसभा पूरी तरह वर्जित है.

लाउडस्पीकर या ध्वनि विस्तारक यंत्र का उपयोग भी नहीं किया जा सकेगा.

सरकारी काम में लगे अधिकारी और कर्मचारी इस आदेश से मुक्त रहेंगे. प्रशासन ने आम जनता से अपील की है कि शांति व्यवस्था बनाए रखने में सहयोग करें और किसी भी तरह की भीड़भाड़ या गतिविधि से बचें.
उल्लंघन करने वालों पर सख्त कार्रवाई की जाएगी.

Lagatar Media की यह खबर आपको कैसी लगी. नीचे दिए गए कमेंट बॉक्स में अपनी राय साझा करें.

Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही