Search

 
 
 

29 जून को JPSC वन क्षेत्र पदाधिकारी परीक्षा को लेकर लागू रहेगा निषेधाज्ञा

झारखंड लोक सेवा आयोग (JPSC) की ओर से 29 जून 2025 को वन क्षेत्र पदाधिकारी (Forest Officer) प्रारंभिक परीक्षा आयोजित की जा रही है.
 

Ranchi: झारखंड लोक सेवा आयोग (JPSC) की ओर से 29 जून 2025 को वन क्षेत्र पदाधिकारी (Forest Officer) प्रारंभिक परीक्षा आयोजित की जा रही है. इसे लेकर रांची जिला प्रशासन ने बड़ा फैसला लिया है. परीक्षा वाले दिन सभी परीक्षा केंद्रों के 200 मीटर के दायरे में निषेधाज्ञा (धारा-163 के तहत पाबंदी) लागू रहेगी. जो 29 जून को सुबह 7 बजे से लेकर शाम 4 बजे तक लागू रहेगा. यदि उम्मीदवार हैं तो सेंटर पर समय से पहले पहुंचे और एडमिट कार्ड और वैध ID साथ रखें.


 इस दौरान इन चीज़ों पर रहेगा प्रतिबंध

 

5 या उससे ज्यादा लोगों का इकट्ठा होना (शवयात्रा और सरकारी काम छोड़कर)

लाउडस्पीकर और DJ जैसे ध्वनि यंत्र

किसी भी तरह के हथियार या लाठी-डंडा

सभा, प्रदर्शन या किसी प्रकार की भीड़

 कानून-व्यवस्था के मद्देनजर हर सेंटर पर मजिस्ट्रेट और पुलिस बल की तैनाती की जाएगी.

 

परीक्षा केंद्रों की पूरी लिस्ट


परीक्षा के लिए जिन 50 केंद्रों को चुना गया है, वो शहर के अलग-अलग हिस्सों में स्थित हैं. सभी सेंटरों के चारों तरफ़ प्रशासन की सख़्ती रहेगी
केराली स्कूल धुर्वा, मारवाड़ी कॉलेज लेक रोड, फिरायालाल पब्लिक स्कूल मेन रोड, बिशप स्कूल बहुबाजार, निर्मला कॉलेज डोरंडा, संत पॉल कॉलेज चर्च रोड, जे.एम.जे हाई स्कूल डोरंडा, संत कुलदीप हाई स्कूल हरमू, बिशप वेस्टकॉट गर्ल्स स्कूल डोरंडा, छोटानागपुर पब्लिक स्कूल बुटी रोड, हॉली क्रॉस गर्ल्स हाई स्कूल लालपुर, विवेकानंद विद्या मंदिर (A और B सेंटर) धुर्वा, सरस्वती शिशु विद्या मंदिर (A और B) धुर्वा, डीएवी स्कूल सेक्टर-3 धुर्वा, उर्सुलाइन इंटर कॉलेज, सीएम स्कूल ऑफ एक्सीलेंसी शहीद चौक व बरियातू,

डीएवी नंदराज बुटी रोड, डीएवी आलोक स्कूल अरगोड़ा, संत अलोईस व अन्ना स्कूल (गर्ल्स और इंटर) पुरुलिया रोड, विद्या विकास मोरहाबादी, एस्कॉट इंटरनेशनल स्कूल हरमू, मनन विद्या डुमरदगा, क्लूनी कॉन्वेंट स्कूल कोकर, डीएवी स्कूल हेहल (दो सेंटर), डीएवी कांके रोड (A और B), मारवाड़ी +2 स्कूल अपर बाजार, इंटरनेशनल पब्लिक स्कूल कांके रोड, सरकारी हाई स्कूल कांके, अनिता गर्ल्स स्कूल कांके, बिरसा इंस्टीट्यूट ऑफ टेक्नोलॉजी गेतलातु, जे.डी.एम कॉलेज कांके, RTC बीएड कॉलेज बुटी, बिरसा हाई स्कूल कांके रोड, रामटहल चौधरी स्कूल बुटी, निरजा सहाय DAV कांके, एचएम पब्लिक स्कूल चुटिया, उर्सुलाइन कॉन्वेंट स्कूल, संत जोसेफ गर्ल्स स्कूल सामलोंग, कार्मेल गर्ल्स स्कूल सामलोंग, YBN यूनिवर्सिटी नामकुम, डॉन बास्को हटिया, संत पॉल हाई स्कूल, संत मारग्रेट गर्ल्स हाईस्कूल चर्च रोड.

 

 

Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही