Search

 
 
 

ईडी के सामने हाजिर नहीं हुआ चर्चित कोयला कारोबारी एलबी सिंह

Ranchi News : कोयला घोटाले की जांच के दूसरे चरण की छापेमारी में मिले निवेश और जमीन के दस्तावेज के सिलसिले में आगे की जांच के लिए ईडी की ओर से पूछताछ की जा रही है. एलबी सिंह, उनकी पत्नी आरती सिंह और भाई कुंभ नाथ सिंह से एक बार पूछताछ हो चुकी है. इस पूछताछ में दोनों भाईयों ने अपनी संपत्ति और व्यापारिक गतिविधियों से जुड़े आवश्यक दस्तावेज देने के लिए समय मांगा था. लेकिन निर्धारित समय पर ईडी को दस्तावेज नहीं दिया.
 
कोयला कारोबारी एलबी सिंह

Ranchi News :  चर्चित कोयला कारोबारी एलबी सिंह और कुंभनाथ सिंह ईडी कार्यालय नहीं पहुंचे. ईडी ने समन भेजकर दोनों भाईयों को आवश्यक दस्तावेज के साथ ईडी के रांची स्थित क्षेत्रीय कार्यालय में हाजिर होने का निर्देश दिया था. लेकिन दोनों में से ना तो कोई आया और ना ही समय की मांग की.

 

कोयला घोटाले की जांच के दूसरे चरण की छापेमारी में मिले निवेश और जमीन के दस्तावेज के सिलसिले में आगे की जांच के लिए ईडी की ओर से पूछताछ की जा रही है. एलबी सिंह, उनकी पत्नी आरती सिंह और भाई कुंभ नाथ सिंह से एक बार पूछताछ हो चुकी है. इस पूछताछ में दोनों भाईयों ने अपनी संपत्ति और व्यापारिक गतिविधियों से जुड़े आवश्यक दस्तावेज देने के लिए समय मांगा था. लेकिन निर्धारित समय पर ईडी को दस्तावेज नहीं दिया.

 

इसके बाद ईडी ने दस्तावेज की मांग के लिए कई बार नोटिस भेजा. लेकिन हर बार दोनों भाईयों ने इसे नजरअंदाज किया. इसके बाद ईडी ने समन भेजकर दोनों भाईयों को दस्तावेज के साथ छह नवंबर को ईडी कार्यालय में हाजिर होने का निर्देश दिया. लेकिन दोनों भाइयों में से कोई हाजिर नहीं हुआ.


इसे भी पढ़ें

Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही