Search

Advertisement
Advertisement
Advertisement

हजारीबाग के 11 प्राथमिक शिक्षकों की प्रोन्नति का मामला लटका

वर्ष 2016 में सीधा ग्रेड-4 में बहाल हुए शिक्षकों ने भी की है ग्रेड-7 में प्रोन्नति की मांग Hazaribagh : हजारीबाग जिले में 11 प्राथमिक शिक्षकों की प्रोन्नति का मामला एक बार फिर अधर में लटक गया है. दरअसल डीएसई ने यह कहते हुए वाद का निष्पादन कर दिया कि जब तक झारखंड प्रगतिशील शिक्षक बनाम झारखंड सरकार के मामले में कोर्ट का फैसला नहीं आ जाता, तब तक इन 11 शिक्षकों के ग्रेड-4 से ग्रेड-7 में प्रोन्नति के मामले में आगे की कार्रवाई नहीं हो सकती. ऐसे में अब इन 11 शिक्षकों को कोर्ट के फैसले का इंतजार करना होगा. दरअसल जिन 11 शिक्षकों का ग्रेड-4 मिलने के बाद 31 जनवरी 2022 को पांच साल की अवधि पूरी हो चुकी है, वह ग्रेड-7 की प्रोन्नति पाने की अहर्ता पूरी कर ली है. ऐसे में इन शिक्षकों ने डीएसई से प्रोन्नति की गुहार लगाई थी. शिक्षक प्रोन्नति के लिए हाइकोर्ट भी गए थे. कोर्ट ने भी सकारात्मक टिप्पणी करते हुए प्रोन्नति के पक्ष में अपना फैसला सुनाया था. इसी बीच वर्ष 2016 में सीधा ग्रेड-4 में कक्षा 6 से 8 में बहाल हुए शिक्षकों ने भी ग्रेड-7 में प्रोन्नति की मांग कर दी. उनका कहना है कि चूंकि वह ग्रेड-4 में ही बहाल हुए हैं, इसलिए उन 11 शिक्षकों से वरीयता क्रम में आगे हैं. पहले या साथ में उन्हें भी प्रोन्नति मिलनी चाहिए. यह मामला झारखंड प्रगतिशील शिक्षक बनाम झारखंड सरकार के बीच कोर्ट में लंबित है. डीएसई ने इसी मामले का हवाला देते हुए फिलहाल पूर्व के बहाल 11 शिक्षकों की प्रोन्नति स्थगित कर दी है. इनमें अयोध्या कुमार, राजेंद्र प्रसाद आर्या, उमेश प्रजापति, रीता कुमारी शारदा, रवि किशोर कुमार, रत्नेश्वर नाथ पाठक, प्रकाश कुमार अग्रवाल, मनोज कुमार, इंदू कुमारी, जानकी रविदास और मो. एजाज के नाम शामिल हैं. इसे भी पढ़ें : हजारीबाग">https://lagatar.in/hazaribagh-friends-called-to-go-to-the-wedding-the-body-was-found-in-the-morning-the-mother-said/">हजारीबाग

: दोस्तों ने शादी में जाने के लिए फोन कर बुलाया, सुबह मिली लाश, मां बोली…
[wpse_comments_template]

Comments

Leave a Comment

Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही