Search

Advertisement
Advertisement
Advertisement

9वीं और 11वीं कक्षा के 8 लाख विद्यार्थी हुए प्रमोट, माध्यमिक शिक्षा निदेशक ने जारी किया आदेश

Advertisement
Advertisement

Ranchi : झारखंड एकेडमिक काउंसिल में 9वीं और 11वीं कक्षा के करीब 8 लाख विद्यार्थी को अगली कक्षा में प्रमोट कर दिया गया है. इस बाबत स्कूली शिक्षा और साक्षरता विभाग द्वारा एक आदेश जारी हो गया है. गुरुवार को माध्यमिक शिक्षा निदेशक हर्ष मंगला ने इस बाबत सभी डीसी को पत्र लिखा कहा है कि शैक्षणिक सत्र 2020-21 में वर्ग 9 एवं 11 में अध्ययनरत विद्यार्थियों को 2021-22 सेशन के लिए अगली कक्ष में प्रमोट किया जाए.

बता दें कि इन इन दोनों क्लास में लगभग 8 लाख बच्चों का एडमिशन है, जिन्हें 2022 में मैट्रिक और इंटर की परीक्षा में शामिल होना है. कक्षा 9वीं में लगभग 4.5 लाख और 11वीं में करीब 3.5 लाख बच्चों का नामांकन है. इन छात्र-छात्राओं का एक साल बर्बाद ना हो, इसे देखते हुए यह फैसला लिया गया है, ताकि बच्चे अगली कक्षा की पढ़ाई कर सकें.

इसे भी पढ़ें- पूर्व">https://lagatar.in/big-relief-to-former-dgp-dk-pandeys-wife-high-court-prohibits-torture-proceedings-in-land-encroachment-case/70340/">पूर्व

डीजीपी डीके पांडेय की पत्नी को बड़ी राहत, हाईकोर्ट ने जमीन की जमाबंदी मामले में पीड़क कार्रवाई पर लगायी रोक

अगले दो महीने तक स्कूल खुलने की संभावना नहीं

हर्ष मंगला ने अपने आदेश में कहा है कि सत्र 2021-22 के शुरू हुए लगभग दो महीना बीत चुका है. राज्य में कोविड के कारण जो हालात हैं इसे देखते हुए अगले दो महीने तक स्कूल खुलने की संभावना नहीं दिख रही है. बता दें कि 9वीं और 11वीं के छात्रों ने परीक्षा के लिए आवेदन फॉर्म भी जमा किया था और परीक्षाएं अप्रैल के महीने में आयोजित होने वाली थी, मगर कोरोना के बढ़ते प्रभाव के कारण राज्य सरकार ने फिलहाल अगले आदेश तक सभी परीक्षाओं को स्थगित करने का निर्णय लिया है. प्रमोट होने के बाद विद्यार्थी अब सीधे अगले साल मैट्रिक और इंटर की परीक्षा में शामिल हो सकेंगे. कोविड-19 संक्रमण के कारण झारखंड में 17 मार्च 2020 से ही सभी स्कूल बंद है. कुछ दिनों के लिए आठवीं कक्षा से ऊपर के स्कूल खोलने की अनुमति जरूर मिली थी. परंतु कोरोना की दूसरी लहर को देखते हुए फिर से सभी स्कूल-कॉलजों को अगले आदेश तक के लिए बंद कर दिया गया है.

[wpse_comments_template]

Comments

Leave a Comment

Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही