Search

 
 
 

Chaibasa News: टंकुरा मंदिर और हाकुयम वाटरफॉल को विकसित करने का प्रस्ताव, बीडीओ ने किया निरीक्षण

Chaibasa News: टंकुरा मंदिर धार्मिक एवं सांस्कृतिक दृष्टिकोण से महत्वपूर्ण है. इसे पर्यटन स्थल के रूप में विकसित करने से क्षेत्र की धार्मिक पहचान को बढ़ावा मिलेगा. वहीं, प्राकृतिक सुंदरता से भरपूर हाकुयम झरना स्थानीय और बाहरी पर्यटकों के लिए आकर्षण का केंद्र बन सकता है.
 
पर्यटन स्थल पर बीडीओ

Shambhu Kumar
Chaibasa News: पश्चिमी सिंहभूम जिले में पर्यटन को बढ़ावा देने के लिए जिला प्रशासन ने पहल तेज कर दी है. इसके तहत हाटगम्हरिया प्रखंड के बालजोड़ी स्थित टंकुरा मंदिर और झींकपानी प्रखंड के नवागांव स्थित हाकुयम झरना को ग्रुप-डी पर्यटन स्थल के रूप में अधिसूचित करने का प्रस्ताव भेजा गया है.

 

राज्य के मंत्री दीपक बिरुवा के निर्देश पर दोनों स्थलों के विकास की प्रक्रिया आगे बढ़ाई जा रही है. इस क्रम में संबंधित प्रखंडों के प्रखंड विकास पदाधिकारियों ने दोनों स्थलों का स्थलीय निरीक्षण किया. इस दौरान पर्यटन की संभावनाओं, भौगोलिक स्थिति, धार्मिक एवं प्राकृतिक महत्व तथा उपलब्ध सुविधाओं का जायजा लिया गया. साथ ही पहुंच पथ, पेयजल, स्वच्छता, बैठने की व्यवस्था और सुरक्षा सहित आवश्यक आधारभूत सुविधाओं के विकास की संभावनाओं का आकलन किया गया.

इसे भी पढ़ें:

टंकुरा मंदिर धार्मिक एवं सांस्कृतिक दृष्टिकोण से महत्वपूर्ण है. इसे पर्यटन स्थल के रूप में विकसित करने से क्षेत्र की धार्मिक पहचान को बढ़ावा मिलेगा. वहीं, प्राकृतिक सुंदरता से भरपूर हाकुयम झरना स्थानीय और बाहरी पर्यटकों के लिए आकर्षण का केंद्र बन सकता है. 

 

दोनों स्थलों को पर्यटन स्थल के रूप में अधिसूचित किए जाने से जिले में पर्यटन गतिविधियों का विस्तार होने की उम्मीद है. इससे आसपास के ग्रामीण क्षेत्रों में रोजगार और स्वरोजगार के अवसर बढ़ेंगे. पर्यटकों की आवाजाही बढ़ने से परिवहन, खानपान, हस्तशिल्प और छोटे व्यवसायों को भी प्रोत्साहन मिलेगा.

 

मंत्री दीपक बिरुवा एवं सिंहभूम की सांसद जोबा माझी के मार्गदर्शन में जिला प्रशासन पर्यटन स्थलों के विकास और आधारभूत सुविधाओं के विस्तार की दिशा में प्रयासरत है. यह पहल जिले की पर्यटन पहचान मजबूत करने के साथ स्थानीय अर्थव्यवस्था को भी नई गति दे सकती है. 

 

Lagatar Media की यह खबर आपको कैसी लगी. नीचे दिए गए कमेंट बॉक्स में अपनी राय साझा करें.

Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही