Search

 
 
 

बैद्यनाथ राम को मंत्री बनाने का प्रस्ताव प्रोसेस में, शीघ्र बतायेंगे : चंपाई सोरेन

 
Ashish Tagore Latehar: मुख्यमंत्री चंपई सोरेन ने कहा कि विधायक बैद्यनाथ राम को मंत्री बनाने का प्रस्ताव प्रोसेस में है. शीघ्र ही बतायेंगे. मुख्यमंत्री चंपाई सोरेन रविवार को गढ़वा जाने के क्रम में स्थानीय परिसदन में पत्रकारों से बात कर रहे थे. उन्होंने आगे कहा कि पूर्व की भाजपा सरकार ने प्रदेश में कोई काम नहीं किया. गठबंधन की सरकार बनने के बाद प्रदेश में तेजी से काम हो रहा है. यह पूछे जाने पर कि लातेहार में एक भी डिग्री कॉलेज नहीं है. दो कॉलेजों का उदघाटन भी हुआ लेकिन पढ़ाई शुरू नहीं हो पायी. इस पर सीएम ने कहा कि जब उदघाटन हो गया है तो पढ़ाई भी शीघ्र शुरू करायी जायेगी. सभी जिलों में विकास की संभावनाओं को तलाशा जा रहा है. जिलों की भौगोलिक स्थिति को देखते हुए विकास किया जाएगा. इसे भी पढ़ें-नौकरी">https://lagatar.in/deposited-rs-500-500-twice-for-job-candidates-have-been-waiting-for-exam-for-8-months/">नौकरी

के लिए दो बार 500-500 जमा किये, 8 महीने से परीक्षा के इंतजार में हैं अभ्यर्थी

85 फीसदी स्थानीय युवकों को रोजगार : मुख्यमंत्री

पत्रकारों के एक सवाल के जवाब में उन्होने कहा कि सरकार 85 प्रतिशत स्थानीय युवकों को रोजगार देने पर कार्य कर रही है. अगर जिले में संचालित कोलियरियों में स्थानीय युवकों को रोजगार नहीं दिया जा रहा है, तो इसकी जांच करायी जायेगी. इससे पहले उपायुक्त गरिमा सिंह व उप विकास आयुक्त सुरजीत सिंह ने पुष्पगुच्छ भेंट कर सीएम का स्वागत किया. झामुमो नेता व कार्यकर्ताओं ने भी सीएम का स्वागत किया. मौके पर मंत्री मिथिलेश ठाकुर, विधायक बैद्यनाथ राम, विधायक प्रतिनिधि प्रभात कुमार, समसूल होदा, आफताब आलम, अंकित पांडेय, पॉल एक्का, रिंकू कच्छप, गोपाल सिंह, रंजीत कुमार व विशाल कुमार समेत कई झामुमो कार्यकर्ता मौजूद थे. इसे भी पढ़ें-नीतीश">https://lagatar.in/nitish-has-gone-under-the-feet-of-pm-modi-lalu/">नीतीश

पीएम मोदी के पैरों के नीचे चले गए- लालू
[wpse_comments_template]
Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही