Search

 
 
 

पर्यावरण की सुरक्षा हम सब की जिम्मेदारी हैः दीपक

 
Latehar: चंदवा में हिंडाल्को के चकला कोल माइंस में पर्यावरण दिवस के अवसर पर पौधरोपण किया गया. साथ ही पर्यावरण संरक्षण का संकल्प लिया गया. हिंडाल्को कर्मियों ने ग्रामीणों के साथ बैठक कर वन को बचाने के लिए उन्हें जागरूक किया. कंपनी नें ग्रामीणों के बीच बैग भी बांटे. हिंडाल्को की टीम ने चंदवा स्थित इको पार्क पहुंचकर वहां पौधरोपण किया. मौके पर कंपनी के यूनिट हेड दीपक लंका ने कहा कि पर्यावरण सुरक्षित रहेगा तभी मानव जीवन भी सुरक्षित रहेगा. पर्यावरण की सुरक्षा हम सब की जिम्मेदारी है. एचआर हेड प्रकाश कुमार ने कहा कि हमें पर्यावरण सुरक्षा का संकल्प लेना चाहिए. हाल के दिनों में अचानक तापमान की वृद्धि हुई है. यह पर्यावरण के असंतुलित होने का नतीजा है.
इसे भी पढ़ें - करीम">https://lagatar.in/karim-city-college-nss-took-out-a-rally/">करीम

सिटी कॉलेज एनएसएस ने निकाली रैली
[wpse_comments_template]
Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही