Search

रांची विवि के पीजी छात्रावास खाली कराने के नोटिस का विरोध, छात्रों ने सुदेश महतो से की मुलाकात

Ranchi : रांची विश्वविद्यालय के पी.जी. छात्रावास को खाली कराने संबंधी जारी नोटिस के विरोध में छात्रावास के छात्रों ने आजसू पार्टी के केंद्रीय अध्यक्ष सह उपमुख्यमंत्री सुदेश महतो से मुलाकात कर अपनी समस्याएं और चिंताएं साझा कीं. छात्रों ने कहा कि अचानक छात्रावास खाली कराने के निर्णय से उनकी पढ़ाई, प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी और रहने की व्यवस्था पर प्रतिकूल असर पड़ेगा.
 
छात्रों ने छात्र हित में इस मामले में हस्तक्षेप करने और वैकल्पिक समाधान सुनिश्चित करने की मांग की. इस दौरान सुदेश महतो ने छात्रों की बातों को गंभीरता से सुनते हुए भरोसा दिलाया कि उनके हितों की रक्षा के लिए हरसंभव प्रयास किए जाएंगे.

उन्होंने कहा कि शिक्षा और विद्यार्थियों का भविष्य सर्वोपरि है और किसी भी प्रशासनिक निर्णय में छात्रों की परिस्थितियों एवं सुविधाओं का ध्यान रखा जाना चाहिए.

सुदेश महतो ने कहा कि छात्रों की समस्याएं पूरी तरह जायज हैं. उनकी पढ़ाई और भविष्य प्रभावित न हो, यह सुनिश्चित करना विश्वविद्यालय प्रशासन की जिम्मेदारी है. आजसू हमेशा छात्र हितों के लिए संघर्ष करती रही है और आगे भी छात्रों के अधिकारों एवं सम्मान की रक्षा के लिए मजबूती से खड़ी रहेगी. छात्रों ने उम्मीद जताई कि विश्वविद्यालय प्रशासन उनकी समस्याओं को ध्यान में रखते हुए सकारात्मक और न्यायसंगत निर्णय लेगा.

Lagatar Media की यह खबर आपको कैसी लगी. नीचे दिए गए कमेंट बॉक्स में अपनी राय साझा करें.

Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही