Search

 
 
 

फिल्म 'काली' के पोस्टर पर रांची में विरोध, मामला दर्ज

 
Ranchi :  देश भर में फिल्म `काली` के पोस्टर को लेकर घमासान मचा हुआ है. इस बीच गुरुवार को शहीद चौक स्थित जिला स्कूल परिसर के पास शहर के कई सामाजिक और धार्मिक संगठनों ने विरोध प्रदर्शन किया. प्रदर्शन के बाद लोग कोतवाली थाना पहुंचे. रांची युवा महानगर रामनवमी पूजा समिति के अध्यक्ष नंद किशोर सिंह चंदेल द्वारा टीएमसी सांसद महुआ मोइत्रा, लीना मणिमेकलई और इस फिल्म में उनके सहयोगियों के खिलाफ थाना में मामला दर्ज कराया.

`काली` पोस्टर का क्या है विवाद ?

ये पूरा विवाद कनाडा के टोरंटो से शुरू हुआ था. जहां लीना ने काली पर बनाई डॉक्यूमेंट्री फिल्म का पोस्टर रिलीज किया था. 2 जुलाई को लीना मणिमेकलई ने ट्विटर पर पोस्टर रिलीज किया और फिर कनाडा के आगा खां म्यूजियम में इसे दिखाया गया. पोस्टर के खिलाफ कनाडा स्थित भारतीयों ने हाई कमीशन के समक्ष आपत्ति दर्ज कराई थी. फिलहाल ट्विटर ने फिल्मकार लीना के ‘काली’ पोस्टर वाले ट्वीट को हटा दिया है. कनाडा में काली के अपमान की आंच हिंदुस्तान तक पहुंचने में देर नहीं लगी. लोग इस मामले को लेकर सड़कों पर उतर गए और प्रदर्शन करने लगे. रांची में भी लीना के इस कृत्य के खिलाफ विरोध का स्वर उठने लगा है. इसे भी पढ़ें- लीना">https://lagatar.in/leena-manimekalai-tweeted-hindutva-can-never-become-india-i-will-stand-firm-lashed-out-at-bjp-rss/">लीना

मणिमेकलाई ने ट्वीट किया, हिंदुत्व कभी भारत नहीं बन सकता, मैं डटी रहूंगी.. BJP-RSS पर बरसीं
[wpse_comments_template]
Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही