Search

Advertisement
Advertisement
Advertisement

अनाधिकृत रूप से निजी एंबुलेंस लगाए जाने का विरोध, डीएस को सौंपा ज्ञापन

Barhi : बरही स्थित कोनरा के सामाजिक कार्यकर्ता और उपमुखिया पति मो. इजहार ने अनुमंडलीय परिसर में निजी एंबुलेंस लगाए जाने का विरोध किया है. मामले को लेकर उन्होंने डीएस के नाम एक ज्ञापन सौंपते हुए इसे अस्पताल परिसर से हटाने की मांग की है. ज्ञापन में मांग की गई है कि निजी एंबुलेंस चालक मरीजों को बहला-फुसलाकर निजी नर्सिंग होम में भर्ती करवाता है. इससे मरीजों को परेशानी के साथ अधिक खर्च का सामना करना पड़ता है. इस बाबत पूछे जाने पर डीएस डॉ. प्रकाश ज्ञानी ने बताया कि मामले को संज्ञान में लिया गया है. साथ ही अनुमंडलीय अस्पताल परिसर में किसी भी निजी एंबुलेंस अनावश्यक पार्किंग करने अथवा अनाधिकृत व्यक्ति को बिना काम के इमरजेंसी में प्रवेश की मनाही का निर्देश दिया जा चुका है. अगर भविष्य में ऐसा मामला आया, तो नियम सम्मत कार्रवाई की जाएगी. इसे भी पढ़ें :  अजब-गजब">https://lagatar.in/amazing-four-legged-chicken-the-crowd-gathered-to-see/">अजब-गजब

: चार पैरों वाला मुर्गी का चूजा, देखने के लिए उमड़ी भीड़                  
[wpse_comments_template]

Comments

Leave a Comment

Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही