Search

रांची में चार लेबर कोड्स के विरोध में प्रदर्शन, आम हड़ताल की चेतावनी

Ranchi :  राजधानी रांची के श्रम भवन के सामने भारतीय ट्रेड यूनियन केंद्र ने धरना-प्रदर्शन आयोजित किया. यह देशव्यापी आंदोलन का हिस्सा था, जो केंद्र सरकार द्वारा 21 नवंबर 2025 को अधिसूचित चार श्रम संहिताओं (लेबर कोड्स) के खिलाफ था

 

इस दौरान यूनियन के प्रतिनिधियों ने कहा कि मांगें नहीं माने तो फरवरी 2026 में राष्ट्रीय स्तर पर आम हड़ताल किया जाएगा. प्रदर्शन में  बीएसएसआर यूनियन, हटिया मजदूर यूनियन, एनसीओईए, इंदल कगार यूनियन, आईआईसीएमयू, निर्माण कामगार यूनियन के प्रतिनिधि शामिल हुए.इस दौरान कॉमरेड प्रकाश विप्लव, वीरेंद्र कुमार, कीर्ति मुंडा, हरेंद्र यादव  सीटू राज्य कमेटी के कार्यकारी अध्यक्ष भवन सिंह, महासचिव विश्वजीत देब, वरिष्ठ नेता अनिरवन बोस भी शामिल रहे. 

 

क्या है मामला

  • 2019-20 में अलोकतांत्रिक तरीके से पारित चार लेबर कोड.
  • श्रमिकों को न्यूनतम मजदूरी, सामाजिक सुरक्षा, स्थायी रोजगार, ट्रेड यूनियन अधिकारों से वंचित करने के लिए.
  • इज ऑफ डूइंग बिजनेस" के नाम पर श्रम बाजार पूंजी के हाथ में संसाधन मात्र बन जाएगा.

 

क्या है मांगे


• कोड के नियमों को लागू करने पर रोक.
• चारों श्रम संहिताओं को पूरी तरह रद्द करना.
• सेल्स प्रमोशन कर्मचारी अधिनियम के प्रावधानों की रक्षा.
• ठेकाकरण पर रोक.
• समान काम के लिए समान वेतन.
• न्यूनतम मजदूरी का सख्त अनुपालन.
• गिग वर्कर्स को न्यूनतम मजदूरी में शामिल करना.



 

Lagatar Media की यह खबर आपको कैसी लगी. नीचे दिए गए कमेंट बॉक्स में अपनी राय साझा करें

Comments

Leave a Comment

Follow us on WhatsApp