Search

 
 
 

OBC छात्रों को जल्द छात्रवृत्ति दें, वरना होगा जन आंदोलन : संजय साहु

राज्य में ओबीसी की संख्या 26 प्रतिशत है.जिसमे एक लाख से अधिक ओबीसी छात्र पढ़ रहे है. खासकर जो छात्र वोकेशनल विषय लेकर पढ़ रहे है. छात्रों ने कहा कि अब ओबीसी छात्र पढ़ाई छोड़कर मजदूर बन रहे है.
 

Ranchi : राज्य में ओबीसी की संख्या 26 प्रतिशत है.जिसमे एक लाख से अधिक ओबीसी छात्र पढ़ रहे है. खासकर जो छात्र वोकेशनल विषय लेकर पढ़ रहे है. छात्रों ने कहा कि अब ओबीसी छात्र पढ़ाई छोड़कर मजदूर बन रहे है. 

 

ओबीसी छात्र अधिकार संघर्ष समिति के बैनर तले ओबीसी छात्र को छात्रवृत्ति को लेकर शुक्रवार को कचहरी चौक के सामने संवाददाता सम्मेलन आयोजित हुआ.इस दौरान संजय साहु ने कहा कि 15 अप्रैल तक छात्रवृत्ति दे, नही तो आंदोलन होगा.

 

राज्य में लाखों ओबीसी छात्र छात्राएं कॉलेज और महाविद्यालयों में पढ़ रहे हैं.लेकिन इन्हें 2023-2025 से छात्रवृत्ति नही मिल रही है,छात्र परेशानी झेल रहे हैं.इसके वजह से कई छात्र कोलेज में पढ़ने से वंचित हो रहे हैं.


सतिश केसरी ने कहा कि राज्य और केंद्रीय सरकार एक दूसरे पर जिम्मेदारी अपनी जवाबदेही से बचने की कोशिश कर रही है.इसके वजह से ओबीसी छात्र पीस रहे हैं.ओबीसी छात्रों ने कहा कि लाखों ओबीसी छात्रों को अविलंब छात्रवृत्ति प्रदान किए जाए, नहीं सड़क से लेकर सदन तक व्यापक जन आंदोलन किया जाएगा. इसमे ,सतिष केसरी,अभिषेक साहु,बिकु कुमार,कुणाल केसरी,अमनजीत मेहता समेत अन्य शामिल थे.

 

https://lagatar.in/dacoit-x-review-mrunal-and-adivis-chemistry-is-a-hit-but-the-ending-spoils-the-

show

 

 

 

Lagatar Media की यह खबर आपको कैसी लगी. नीचे दिए गए कमेंट बॉक्स में अपनी राय साझा करें

 

 

Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही