Ranchi News: झारखंड पुलिस मुख्यालय में जन सूचना पदाधिकारी की जिम्मेदारी में बदलाव किया गया है. पुलिस मुख्यालय की ओर से जारी आदेश के अनुसार आरटीआई एक्ट, 2005 की धारा 5(1) के प्रावधानों के तहत पुलिस अधीक्षक (अभियान) दीपक कुमार शर्मा, भापुसे को पुलिस मुख्यालय, झारखंड, रांची का जन सूचना पदाधिकारी नामित किया गया है.
इसे भी पढ़ें -
आदेश के मुताबिक, दीपक कुमार शर्मा को यह जिम्मेदारी तत्काल प्रभाव से दी गई है. यह आदेश महानिदेशक एवं पुलिस महानिरीक्षक के आदेशानुसार जारी किया गया है. अब पुलिस मुख्यालय से संबंधित सूचना के अधिकार अधिनियम के तहत प्राप्त आवेदनों के निस्तारण की जिम्मेदारी जन सूचना पदाधिकारी के तौर पर दीपक कुमार शर्मा की होगी.
Lagatar Media की यह खबर आपको कैसी लगी. नीचे दिए गए कमेंट बॉक्स में अपनी राय साझा करें.

