Search

 
 
 

22 जून को आजसू स्थापना दिवस पर धनबाद में निकलेगा जनाक्रोश मार्च :  सुदेश महतो

Ranchi: आजसू पार्टी के प्रमुख सुदेश महतो ने कहा है कि आगामी 22 जून को धनबाद में आयोजित आजसू स्थापना दिवस-सह-जनाक्रोश मार्च राज्य की राजनीति में एक महत्वपूर्ण कार्यक्रम साबित होगा. उन्होंने इसे झारखंड में कथित माफिया तंत्र और जनविरोधी व्यवस्था के खिलाफ जनआंदोलन का स्वर बताया.
 

Ranchi: आजसू पार्टी के प्रमुख सुदेश महतो ने कहा है कि आगामी 22 जून को धनबाद में आयोजित आजसू स्थापना दिवस-सह-जनाक्रोश मार्च राज्य की राजनीति में एक महत्वपूर्ण कार्यक्रम साबित होगा. उन्होंने इसे झारखंड में कथित माफिया तंत्र और जनविरोधी व्यवस्था के खिलाफ जनआंदोलन का स्वर बताया.

 

रांची के बुकरू स्थित आवासीय कार्यालय में कांके प्रखंड के पार्टी पदाधिकारियों और कार्यकर्ताओं के साथ बैठक के दौरान सुदेश महतो ने कार्यक्रम की तैयारियों की समीक्षा की और संगठन को जनसंपर्क अभियान तेज करने का निर्देश दिया.

 

उन्होंने कहा कि आजसू ने लंबे संघर्ष के बाद झारखंड राज्य निर्माण आंदोलन को दिशा दी, लेकिन आज राज्य की जनता भ्रष्टाचार, अपराध और विभिन्न समस्याओं से जूझ रही है. ऐसे में स्थापना दिवस के अवसर पर आयोजित जनाक्रोश मार्च के माध्यम से जनता के मुद्दों को मुखर रूप से उठाया जाएगा.

 

सुदेश महतो ने दावा किया कि इस कार्यक्रम में झारखंड के अलावा ओडिशा और पश्चिम बंगाल से भी कार्यकर्ता शामिल होंगे. उन्होंने कार्यकर्ताओं से बूथ स्तर तक पहुंच बनाकर अधिक से अधिक लोगों की भागीदारी सुनिश्चित करने की अपील की.

 

इस अवसर पर पार्टी के मुख्य प्रवक्ता डॉ. देवशरण भगत ने कहा कि 22 जून 1986 को आजसू के गठन के बाद झारखंड आंदोलन को नई गति मिली थी और आगे चलकर राज्य गठन की प्रक्रिया को मजबूती मिली.

 

बैठक में केंद्रीय उपाध्यक्ष हसन अंसारी, केंद्रीय कार्यालय सचिव नईम अंसारी, मीडिया प्रभारी परवाज खान, जिलाध्यक्ष संजय महतो, जिला परिषद सदस्य हाकिम अंसारी सहित कई पदाधिकारी और कार्यकर्ता मौजूद रहे.

Lagatar Media की यह खबर आपको कैसी लगी. नीचे दिए गए कमेंट बॉक्स में अपनी राय साझा करें.

Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही