Search

Advertisement
Advertisement
Advertisement

गणतंत्र दिवस के कार्यक्रमों में जनसहभागिता जरूरी है: उपायुक्त

Advertisement
Advertisement
Latehar : उपायुक्त ने गणतंत्र दिवस 2024 के कार्यक्रमों में जनसहभागिता सुनिश्चित करने की अपील की है. शुक्रवार को समाहरणालय के सभागार में गणतंत्र दिवस कार्यक्रम की रूपरेखा तैयार करने के लिए आयोजित बैठक का संबोधित करते हुए उपायुक्त हिमांशु मोहन ने कहा कि गणतंत्र दिवस राष्ट्रीय पर्व है, इसे धूमधाम से मनाया जाना चाहिए. इस मौके पर आयोजित सभी कार्यक्रमों में सामूहिक भागीदारी आवश्यक है. बैठक में गणतंत्र दिवस के कार्यक्रमों की रूपरेखा तय की गयी. गणतंत्र दिवस के मौके पर सुबह सात बजे विभिन्न स्कूली बच्चों द्वारा प्रभातफेरी निकाली जायेगी. उपायुक्त आवास में प्रात: आठ बजे झंडोतोलन किया जायेगा. कारगिल पार्क में 08.35 बजे शहीद स्मारक में माल्यापर्ण किया जायेगा. जबकि मुख्य झंडोतोलन जिला स्टेडियम में उपायुक्त के द्वारा सुबह 09:05 बजे किया जायेगा. यहां उपायुक्त के द्वारा परेड का निरीक्षण किया जायेगा. झांकियां भी निकाली जायेगी. विभिन्न कार्यालयों में उत्कृष्ट कार्य करने वाले अधिकारी व कर्मचारियों को सम्मानित किया जायेगा. अपराह्न दो बजे से प्रशासन बनाम नागरिक एकादश सदभावना क्रिकेट मैच खेला जायेगा. संध्या छह बजे से पंडित दीनदयाल उपाध्याय नगर भवन में सांस्कृतिक कार्यक्रमों का आयोजन किया गया. जबकि 25 जनवरी को रेडक्रॉस सोसायटी के तत्वावधान में पेंटिंग प्रतियोगिता आयोजित की जायेगी. सभी कार्यक्रमों के लिए अधिकारियों को प्रभारी बनाया गया है. इसे भी पढ़ें - अवैध">https://lagatar.in/final-draft-regularization-plan-for-illegal-buildings-ready-file-sent-to-law-department/">अवैध

भवनों की नियमितिकरण योजना का फाइनल ड्राफ्ट तैयार, विधि विभाग को भेजी गई फाइल

बैठक में ये रहे मौजूद

बैठक में पुलिस अधीक्षक अंजनी अंजन, वन प्रमंडल पदाधिकारी रौशन कुमार, अपर समार्हता आलोक शिकारी कच्छप, सांसद प्रतिनिधि विनित कुमार मधुकर, मनिका विधायक प्रतिनिधि हरिशंकर सिंह, जिला 20 सूत्री उपाध्यक्ष अरूण कुमार दुबे, जिप सदस्य विनोद उरांव, रेडक्रास के अध्यक्ष महेंद्र प्रसाद गुप्ता, सरयु प्रसाद सिंह, सिविल सर्जन डॉ अवधेश कुमार सिंह, डीटीओ सुरेंद्र कुमार, डीएसओ रश्मि लकड़ा, एपीओ संतोष भगत, गोपनीय शाखा के प्रभारी सुजीत कुमार सिंह, पंकज तिवारी, आफताब आलम, बीडीओ मनोज तिवारी, सीओ अरविंद देवाशीष टोप्पो, नगर प्रशासक राजीव रंजन, थाना प्रभारी आशुतोष कुमार, स्वर संगम के निदेशक आशीष टैगोर, जेएनवी के प्राचार्य प्रदीप कुमार सिंह व वार्डन मार्शेला टोप्पो के अलावा अन्य मौजूद थे. इसे भी पढ़ें -लातेहार">https://lagatar.in/latehar-shri-ramcharit-manas-mahayagya-committee-will-distribute-151-kg-laddus-on-january-22/">लातेहार

: 22 जनवरी को श्रीरामचरित मानस महायज्ञ समिति बांटेगा 151 किलो लड्डू
[wpse_comments_template]  

Comments

Leave a Comment

Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही