Search

 
 
 

जनसेवकों की हड़ताल से बढ़ी आमजनों की परेशानी

 
Chouparan : चौपारण प्रखंड में कार्यरत जनसेवकों के हड़ताल पर चले जाने से आम आदमी को काफी परेशानी होने लगी है. इस संबंध में जनसेवक सह प्रभारी कल्याण पदाधिकारी अशोक कुमार यादव ने बताया कि झारखंड राज्य जन सेवक संघ अपने 11 सूत्री मांगों को लेकर नौ मई से अनिश्चितकालीन हड़ताल पर हैं. 11 साल बाद ग्रेड पे घटाए जाने के कारण जनसेवकों में उबाल है. जनसेवकों के हड़ताल पर चले जाने से प्रखंड स्तर पर कृषि सहित सभी विभागों का कार्य ठप पड़ा हुआ है. जनसेवक ही प्रखंड स्तर पर सभी पर्यवेक्षकीय पदों के कार्यों को संभाल रहे थे. प्रखंड कल्याण पदाधिकारी, प्रखंड सांख्यिकी पर्यवेक्षक, प्रखंड कृषि पदाधिकारी, प्रखंड पंचायती राज पदाधिकारी, इलेक्शन सुपरवाइजर, एजीएम एमओ आदि प्रभार जनसेवकों के कंधे पर ही है. इन सभी विभागों का कार्य ठप है. आम जनता प्रखंड कार्यालय आकर निराश होकर वापस चले जा रहे हैं. आम लोगों ने भी जनसेवकों का ग्रेड पे घटाने से संबंधी आदेश से हतप्रभ हैं. पूर्व में ऐसा आदेश किसी संवर्ग के लिए नहीं देखा गया है. इसे भी पढ़ें : टंडवा">https://lagatar.in/tandwa-on-one-side-the-house-kept-burning-on-the-other-side-the-bride-and-groom-kept-taking-seven-rounds/">टंडवा

: एक ओर जलता रहा आशियाना, दूसरी ओर दूल्हा-दुल्हन लेते रहे सात फेरे
[wpse_comments_template]
Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही