Search

 
 
 

पूजा पंडाल हादसा : अमित शाह शुभेंदु अधिकारी के साथ अपोलो अस्पताल पहुंचे, घायलों से मिले

National News :   कल शनिवार शाम बारिश के कारण दुर्गा पूजा पंडाल में अचानक भीड़ बढ़ गयी. इससे स्थिति बेकाबू हो गयी. स्वयंसेवक भीड़ को संभाल नहीं पाये. इस कारण वहां भगदड़ मच गयी. भगदड़ के कारण जो लोग नीचे गिर गये. वे उठ नहीं पाये. लोग उन्हें रौंदते हुए आगे निकल गये. इस हादसे में 19 लोगों की मौत हो गयी. भारी संख्या में लोग घायल हो गये.
 
अस्पताल में घायलों से मिले अमित शाह और शुभेंदु अधिकारी

 National News :   केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह आज दोपहर बाद चोरबागान दुर्गा पूजा पंडाल(उत्तर कोलकाता) में मची भगदड़ में घायल हुए लोगों से मिलने अपोलो अस्पताल पहुंचे और घायलों से मिले, उन्हें हर संभव मदद का आश्वासन गिया. गृह मंत्री ने चिकित्सकों से भी बात की. CM शुभेंदु अधिकारी भी उनके साथ थे. बता दें कि  घायलों से मुलाकात से पूर्व अमित शाह शुभेंदु अधिकारी के साथ पूजा पंडाल में हादसे वाली जगह का भी निरीक्षण किया. 

 

 
 
जान लें कि कल शनिवार शाम बारिश के कारण दुर्गा पूजा पंडाल में अचानक भीड़ बढ़ गयी. इससे स्थिति बेकाबू हो गयी. स्वयंसेवक भीड़ को संभाल नहीं पाये. इस कारण वहां भगदड़ मच गयी. भगदड़ के कारण जो लोग नीचे गिर गये. वे उठ नहीं पाये. लोग उन्हें रौंदते हुए आगे निकल गये. इस हादसे में 19 लोगों की मौत हो गयी. भारी संख्या में लोग घायल हो गये.
 
 

        


अस्पताल जाने से पहले आज सुबह गृह मंत्री  कालीघाट मंदिर गये और पूजा अर्चना की. जान लें कि अमित शाह शनिवार रात कोलकाता पहुंचे थे.  चोरबागान दुर्गा पूजा पंडाल में हादसे के बाद रविवार को अमित शाह का हावड़ा के बेलूर मठ सहित विभिन्न दुर्गा पूजा पंडालों में जाने के सभी कार्यक्रम स्थगित कर दिये गये हैं.
  

 

Lagatar Media की यह खबर आपको कैसी लगी. नीचे दिए गए कमेंट बॉक्स में अपनी राय साझा करें.
 
 
 

Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही