Search

Advertisement
Advertisement
Advertisement

पुणे : नदी से मिला एक ही परिवार के सात लोगों का शव, क्षेत्र में फैली सनसनी

Pune : महाराष्ट्र के पुणे में एक दिलदहलाने वाली घटना सामने आयी है. जहां नदी से एक ही परिवार के सात लोगों के शव मिले हैं. एक साथ सात शवों का मिलने से क्षेत्र में सनसनी फैल गई है. स्थानीय लोगों ने शव मिलने की सूचना पुलिस को दी. सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और मामले की जांच में जुट गयी. पुलिस ने शवों को कब्जे में लेकर जांच शुरू कर दी है. पुलिस ने बताया कि पहली जांच में मास सुसाइड लग रहा है. बताया जा रहा है कि परिवार आर्थिक तंगी से गुजर रहा था. इसे भी पढ़ें - अमेरिका">https://lagatar.in/former-us-secretary-of-state-claims-pakistan-was-preparing-for-nuclear-attack-on-india-after-balakot-strike/">अमेरिका

के पूर्व विदेश मंत्री का दावा, बालाकोट स्ट्राइक के बाद पाकिस्तान भारत पर परमाणु हमले की तैयारी कर रहा था

भीमा नदी से मिला शव 

जानकारी के मुताबिक घटना पुणे के दौंड तालुका के परगांव में हुई है. सोमवार को परगांव के भीमा नदी के किनारे चार सदस्यों के शव मिले थे. वहीं मंगलवार को दोपहर में तीन बच्चों का भी शव मिला. यह भी एक ही परिवार के है. सोमवार को मछली पकड़ने के लिए मछुआरे भीमा नदी में जाल डाल रहे थे. उसी दौरान उनको एक महिला का शव नदी में दिखा. मछुआरों ने पुलिस को सूचना दी. पुलिस ने गोताखोरों को शव को निकालने के लिए लगाया तो और शव मिले. देखते ही देखते चार शव बरामद हुए. मंगलवार को गोताखोरों ने तीन और बच्चों के शव बरामद किया.

 पुलिस मामले की जांच में जुटी हुई है

पुलिस के अनुसार मोहन उत्तम पवार (50), संगीता मोहन पवार (45), शामराव पंडित फुलवारे (32), पत्नी रानी शामराव फुलवारे (27), शामराव फुलवारे के बेटे रितेश शामराव फुलवारे (7), छोटू शामराव फुलवारे (5) और कृष्णा (3) के शव बरामद किये गये हैं. पुलिस ने बताया कि शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है. सभी मृतक एक ही परिवार के हैं. पुलिस को फिलहाल मामला सामूहिक सुसाइड या दुर्घटना का लग रहा है. इसे भी पढ़ें - वैशाली">https://lagatar.in/heavy-protest-against-tejashwi-yadav-in-vaishali-people-lying-in-front-of-the-car/">वैशाली

में तेजस्वी यादव का भारी विरोध, गाड़ी के आगे लेटे लोग, सुनायी खरी- खोटी [wpse_comments_template]

Comments

Leave a Comment

Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही