Search

 
 
 

पंजाब सीएम भगवंत मान ने गुरप्रीत कौर से रचाई शादी, लाल जोड़े में चांद सी लगी दुल्हन

 
LagatarDesk : पंजाब के सीएम भगवंत मान ने गुरप्रीत कौर से शादी रचा ली. भगवंत मान और गुरप्रीत कौर की शादी सिख रीति-रिवाज से सम्पन्न हुई.  कपल ने सीएम हाउस में वाहेगुरू को साक्षी मानकर सात जन्मों के लिए एक-दूजे के हो गये. भगवंत मान और गुरप्रीत कौर की शादी में दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने पिता की रस्में निभाईं.  कपल की शादी की तस्वीरें सोशल मीडिया पर जमकर वायरल हो रही है. देशभर के लोग पंजाब के सीएम और उनकी दुल्हनिया को बधाइयां दे रहे हैं. (पढ़ें, रांची:">https://lagatar.in/ranchi-traditional-weapons-are-sold-most-in-jagannathpur-fair-it-does-not-need-license/">रांची:

जगन्नाथपुर मेला में सबसे ज्यादा बिकते हैं पारंपरिक हथियार, नहीं होती इसके लाइसेंस की जरूरत)

गोल्डन कलर का कुर्ता को नेहरू जैकेट के साथ किया कंप्लीट

सीएम ने अपने वेडिंग डे पर सिल्क का गोल्डन कलर का कुर्ता पायजामा वियर किया है. अपने लुक को उन्होंने नेहरू जैकेट से कंप्लीट किया है. भगवंत मान ने अपनी पगड़ी को वेडिंग ड्रेस से मैच करके पहना है. उन्होंने येलो कलर की पगड़ी को मोतियों और स्टोन से बने ब्रोच से सजाया है. पंजाबी ट्रेडिशन के अनुसार, सीएम ने हाथ में बड़ी सी तलवार पकड़ी है. इसे भी पढ़ें : पाकुड़">https://lagatar.in/pakur-dc-instructed-to-fill-soil-on-both-sides-of-the-guardwal/">पाकुड़

: डीसी ने गार्डवाल के दोनों ओर मिट्टी भरने का दिया निर्देश

दुल्हन के जोड़े में खूबसूरत लगीं गुरप्रीत कौर

भगवंत मान की दुल्हन डॉक्टर गुरप्रीत कौर लाल जोड़े में काफी सुंदर लगी. उन्होंने अपने वेडिंग डे पर रेड कलर का हैवी एम्ब्रॉयडरी वाला लहंगा-चोली पहना. गुरप्रीत कौर ने अपने ब्राइडल लुक को गोल्डन कलर की जूलरी के साथ कंप्लीट किया. गले में हैवी नेकलेस, चूड़ियां और नाक में नथनी पहने गुरप्रीत काफी जच रहीं. गुरप्रीत ने अपने ब्राइडल लुक को गोल्डन मांग टीका पहना है, जो काफी खास है. इस मांग टीका को पीपल पत्ती (Pipal Patti) कहते हैं. पंजाबी कल्चर में इसे वेडिंग लुक का अहम हिस्सा माना जाता है. इसे भी पढ़ें : चास">https://lagatar.in/cctv-camera-will-monitor-chas-city-crime-will-be-curbed/">चास

शहर की निगरानी करेगा सीसीटीवी कैमरा, अपराध पर लगेगा लगाम

2015 में पहली पत्नी इंदरप्रीत से हुआ था तलाक  

बता दें कि सीएम भगवंत मान की पहली पत्नी इंदरप्रीत कौर से तलाक हो चुका है. उनके दो बच्चें भी हैं. जो इंदरप्रीत कौर के साथ अमेरिका में रह रहे हैं. भगवंत मान और इंदरप्रीत 2015 में अलग हो गये है. इसके बाद भगवंत मान ने 2019 में भी संगरूर से चुनाव जीता. लेकिन 2022 में वे आप की ओर से पंजाब में सीएम उम्मीदवार बने. उनके नेतृत्व में पार्टी को प्रचंड बहुमत मिला. भगवंत मान ने 16 मार्च 2022 के पंजाब के सीएम के तौर पर शपथ ली. इसे भी पढ़ें : रातू">https://lagatar.in/hcs-serious-comment-on-the-working-style-of-ratu-co-you-are-not-ashamed-should-the-acb-get-the-property-investigated/">रातू

सीओ की कार्यशैली पर HC की गंभीर टिप्पणी, शर्म नहीं आती आपको, ACB से संपत्ति की जांच कराये क्या? [wpse_comments_template]
Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही