Search

Advertisement
Advertisement
Advertisement

पंजाब : पूर्व सीएम प्रकाश सिंह बादल के अंतिम दर्शन करने जायेंगे पीएम मोदी, 2 दिनों का राष्ट्रीय शोक

Chandigarh : पंजाब के पूर्व सीएम प्रकाश सिंह बादल का मंगलवार रात करीब 8:28 बजे निधन हो गया. बादल के निधन पर केंद्र सरकार ने 2 दिनों के राष्ट्रीय शोक की घोषणा की है. एएनआई के अनुसार, प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी आज दोपहर 12 बजे प्रकाश सिंह बादल के अंतिम दर्शन करने और श्रद्धांजलि देने चंडीगढ़ जायेंगे. (पढ़ें, सतबरवा">https://lagatar.in/villagers-made-teacher-hostage-in-satbarwa-superintendent-of-education-freed/">सतबरवा

में ग्रामीणों ने शिक्षक को बनाया बंधक, शिक्षा अधीक्षक ने कराया मुक्त)

मोहाली से बठिंडा उनके गांव तक निकाली जायेगी अंतिम यात्रा 

बता दें कि चंडीगढ़ के सेक्टर 28 स्थित शिरोमणि अकाली दल के मुख्यालय में आज 10 से 12 बजे तक उनके पार्थिव शरीर रखा जायेगा. इसके बाद मोहाली से बठिंडा गांव तक उनकी अंतिम यात्रा निकाली जायेगी. कल 27 अप्रैल को दोपहर 1 बजे गांव में उनका अंतिम संस्कार किया जायेगा. इसे भी पढ़ें : सीएम">https://lagatar.in/man-who-threatened-to-kill-cm-yogi-arrested-from-kanpur/">सीएम

योगी को जान से मारने की धमकी देने वाला शख्स कानपुर से गिरफ्तार

16 अप्रैल से मोहाली के फोर्टिस अस्पताल में आईसीयू में थे एडमिट

बताते चलें कि पंजाब के पूर्व मुख्यमंत्री प्रकाश सिंह बादल 16 अप्रैल से मोहाली के फोर्टिस अस्पताल में आईसीयू में एडमिट थे. उन्हें सांस लेने में तकलीफ हो रही थी, जिसके बाद उन्हें अस्पताल में भर्ती कराया गया था. उन्हें ब्रोन्कियल अस्थमा और गैस्ट्राटिस की शिकायत थी. 10 दिनों से प्रकाश सिंह बादल डॉक्टरों की निगरानी में थे. अंत में वो अपनी जिंदगी से जंग हार गये. बादल के निधन की जानकारी उनके बेटे सुखबीर सिंह बादल के पर्सनल असिस्टेंट ने दी थी. इसे भी पढ़ें : Breaking">https://lagatar.in/breaking-ed-raids-the-premises-of-four-people-including-the-contractor-in-ranchi/">Breaking

: रांची में कांट्रेक्टर समेत चार लोगों के ठिकानों पर ईडी का छापा
[wpse_comments_template]

Comments

Leave a Comment

Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही