Search

 
 
 

बहुचर्चित पुष्पा हत्याकांड : मां ने लगाई इंसाफ की गुहार, आरोपी को फांसी देने की मांग

बोकारो की बहुचर्चित पुष्पा हत्याकांड में हर दिन नए मोड़ सामने आ रहे हैं. झारखंड हाईकोर्ट के सख्त रुख के बाद पुलिस ने पुष्पा का कंकाल बरामद कर लिया. लेकिन पुलिस की भूमिका पर गंभीर सवाल खड़े हो गए हैं.
 
  • परिजनों ने आरोपी को फांसी देने की मांग की
  • जिप उपाध्यक्ष बबीता देवी बोलीं—आरोपी के साथ खड़ी थी पुलिस
  • सिर्फ निलंबन नहीं, कार्रवाई चाहिए
  • एसपी समेत कई अधिकारियों पर उठे सवाल

Bokaro :   बोकारो की बहुचर्चित पुष्पा हत्याकांड में हर दिन नए मोड़ सामने आ रहे हैं. झारखंड हाईकोर्ट के सख्त रुख के बाद पुलिस ने पुष्पा का कंकाल बरामद कर लिया. लेकिन पुलिस की भूमिका पर गंभीर सवाल खड़े हो गए हैं.

 

मामले की गंभीरता को देखते हुए बोकारो एसपी हरविंदर सिंह ने पिंड्राजोड़ा थाना के सभी 28 पुलिसकर्मियों को एक साथ निलंबित कर दिया. एसपी की इस कार्रवाई से झारखंड पुलिस एसोसिएशन भड़क गया और सरकार से एसपी हरविंदर सिंह को हटाने की मांग की. 

 

Uploaded Image

 

इधर, मृतका की मां रेखा देवी इंसाफ की गुहार लगा रही हैं. उन्होंने अपनी बेटी की मौत के आरोपी को फांसी देने की मांग की है. वहीं जिला परिषद उपाध्यक्ष बबीता देवी ने हमला बोलते हुए कहा कि पुलिस आरोपी के साथ खड़ी थी. उन्होंने एसपी समेत तमाम अधिकारियों की भूमिका को भी संदेह के घेरे में बताया और कहा कि सिर्फ निलंबन से सच्चाई नहीं दबेगी.

 

बहुचर्चित पुष्पा हत्याकांड मामला अब और तूल पकड़ता जा रहा है. 15 अप्रैल को झारखंड हाईकोर्ट में होने वाली सुनवाई को लेकर पीड़ित परिवार और समर्थकों की उम्मीदें बढ़ गई हैं. बबीता देवी ने साफ कर दिया है कि वे कोर्ट में सीबीआई जांच, एफआईआर और नार्को टेस्ट की मांग रखेंगी.

 

 

Lagatar Media की यह खबर आपको कैसी लगी. नीचे दिए गए कमेंट बॉक्स में अपनी राय साझा करें

Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही