Search

 
 
 

बरकाकाना में उर्स के मौके पर कव्वाली ने लोगों को झुमाया

हजरत हेदायतुल्लाह शाह दाता रहमतुल्लाह अलैह अंसाराबाद डुडगी की सालाना उर्स के अवसर पर कव्वाली मुकाबले का आयोजन किया गया. कार्यक्रम में बतौर मुख्य अतिथि स्वास्थ्य मंत्री डॉ इरफान अंसारी, विशिष्ट अतिथि पूर्व कृषि मंत्री योगेंद्र साहू, विधायक राजेश कश्यप, नगर परिषद अध्यक्ष कुसुम लता कुमारी, उपाध्यक्ष रणधीर गुप्ता शामिल हुए.
 

Ramgarh: हजरत हेदायतुल्लाह शाह दाता रहमतुल्लाह अलैह अंसाराबाद डुडगी की सालाना उर्स के अवसर पर कव्वाली मुकाबले का आयोजन किया गया. कार्यक्रम में बतौर मुख्य अतिथि स्वास्थ्य मंत्री डॉ इरफान अंसारी, विशिष्ट अतिथि पूर्व कृषि मंत्री योगेंद्र साहू, विधायक राजेश कश्यप, नगर परिषद अध्यक्ष कुसुम लता कुमारी, उपाध्यक्ष रणधीर गुप्ता शामिल हुए.  


उर्स कमेटी ने अतिथियों का पगड़ी पहनाकर व बुके देकर स्वागत किया. कार्यक्रम में मुंबई के प्रसिद्ध आरिफ नाजा कव्वाल और शाहीन सबा भारती ने अपनी प्रस्तुति दी. कलाकारों ने अपने सुरों से श्रोताओं को झूमने पर विवश कर दिया. कव्वाली मुकाबला देखकर श्रोता मंत्रमुग्ध हो गए. 

 


कार्यक्रम में ओपी प्रभारी उमाशंकर वर्मा, भदानी नगर प्रभारी अख्तर अली, कांग्रेस प्रदेश प्रवक्ता रियाज अहमद,  मुखिया मोकीम आलम, मुखिया नीलम देवी, समाजसेवी प्रवेज आलम, पंसस फरीद अंसारी, वार्ड पार्षद फातमा खातून, वार्ड पार्षद हजरून खातून, जेएलकेएम नेता विजय साहू, झामुमो नेता रिजवान अंसारी आदि मौजूद रहे.

 

Lagatar Media की यह खबर आपको कैसी लगी. नीचे दिए गए कमेंट बॉक्स में अपनी राय साझा करें

 

Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही