Search

 
 
 

बोकारो के सभी प्रखंडों में बनाया गया क्वारंटीन सेंटर, डीसी को सौंपी गई सूची

 

Bermo (Bokaro) : कोरोना संक्रमण के प्रसार की रोकथाम के लिए बोकारो जिले के सभी प्रखंडों में क्वारंटीन सेंटर बनाया गया है. गुरुवार को सभी बीडीओ ने क्वारंटाइन सेंटर की सूची डीसी को उपलब्ध कराई. राज्य सरकार का आदेश है कि दूसरे राज्यों से आने वाले प्रवासी श्रमिकों की कोरोना जांच कराने के बाद निगेटिव पाये जाने पर उन्हें 7 दिनों तक सरकारी क्वारंटीन सेंटर में रखना है. इसी आदेश के आलोक में उपायुक्त राजेश सिंह ने जिले के सभी प्रखंड विकास पदाधिकारी और अंचल अधिकारियों को अपने-अपने क्षेत्र अंतर्गत सभी प्रखंडों में दूसरे राज्यों से आने वाले प्रवासी श्रमिकों को कोरोना जांच के बाद क्वारंटीन में रखने के लिए क्वारंटीन सेंटर बनाने के लिए भवन चिन्हित कर सूची उपलब्ध कराने का निर्देश दिया गया था.

पालीवार कर्मियों की प्रतिनियुक्ति

इस निर्देश के आलोक में प्रखंड विकास पदाधिकारी गोमिया, चास, कसमार, पेटरवार, जरीडीह, चंदनकियारी, बेरमो और नावाडीह ने अपने-अपने प्रखंडों में क्वारंटीन सेंटर बनाने के लिए बिजली, पानी, शौचालय आदि मूलभूत सुविधायुक्त भवन चिन्हित कर सूची उपलब्ध करा दी गई है. साथ ही उक्त सभी क्वारंटीन सेंटर में पालीवार कर्मियों की प्रतिनियुक्ति भी की है, जो सुबह 06:00 बजे से दोपहर 02:00 बजे तक, दोपहर 02:00 बजे से रात 10:00 बजे तक फिर रात 10:00 बजे से सुबह 06:00 बजे तक कार्यरत रहेंगे. साथ ही उक्त सभी प्रखंड अंतर्गत क्वारंटीन सेंटर में 20-20 व्यक्ति रखने की व्यवस्था की गयी है. केवल फुसरो नगर परिषद क्षेत्र में 50 व्यक्तियों को रखने की व्यवस्था की गई है.

जिला परिवहन पदाधिकारी को बनाया गया नोडल पदाधिकारी

उपायुक्त राजेश सिंह ने बताया कि प्रवासी मजदूरों को जिले के प्रखंड एवं पंचायत स्तर पर इंस्टीट्यूशनल क्वारंटीन करने को भी ध्यान करने और क्वारंटीन सेंटर को सैनिटाइज करने तथा 7 दिनों के बाद दोबारा जांच करने का निर्देश निर्गत किया गया है. इस कार्य को जिला स्तर पर पर्यवेक्षण एवं अनुश्रवण के लिए संजीव कुमार जिला परिवहन पदाधिकारी बोकारो को नोडल पदाधिकारी नामित किया गया है.

Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही