Search

Advertisement
Advertisement
Advertisement

मैट्रिक परीक्षा में प्रश्न पत्र लीक: कोडरमा, गढ़वा के बाद जमशेदपुर से भी जुड़े तार

Ranchi: मैट्रिक परीक्षा के दौरान हिंदी और साइंस का प्रश्न पत्र लीक होने का मामला पूरे झारखंड में ही नहीं बल्कि अन्य राज्यों में भी चर्चा का माहौल बना हुआ है. इस मामले में कोडरमा जिला से दो लोगों को गिरफ्तार किया गया है, जबकि गढ़वा और जमशेदपुर से भी तार जुड़े हुए हैं. इसे भी पढ़ें -13">https://lagatar.in/possibility-of-hailstorm-and-thunderstorm-in-13-districts-meteorological-department-issues-alert/">13

जिलों में ओलावृष्टि और वज्रपात की संभावना, मौसम विभाग ने जारी किया अलर्ट

गढ़वा जिले में प्रश्न पत्र लीक का मामला

गढ़वा जिले के मेराल प्रखंड का एक युवक प्रश्न पत्र लीक करने के आरोप में पकड़ा गया है. हालांकि छानबीन में पता चला कि उसका पता फर्जी था. इसके अलावा शहर के एक सेंटर गोपीनाथ सिंह कॉलेज में भी प्रश्न पत्र लीक का मामला सामने आया है.

जमशेदपुर में भी प्रश्न पत्र लीक का मामला

जमशेदपुर के बाराद्वारी स्थित पीपुल्स एकेडमी स्कूल में भी प्रश्न पत्र लीक का मामला सामने आया है. एक छात्र को नकल के पर्चे के साथ पकड़ा गया है, जिसमें प्रश्न पत्र के उत्तर लिखे हुए थे.

जांच टीम ने की विस्तृत जांच

शिक्षा विभाग ने अब तक 8 से 10 परीक्षार्थियों से पूछताछ की है, जिसमें पता चला कि उन्हें व्हाट्सएप के माध्यम से प्रश्न मिले थे. इसके आधार पर वे लोग उत्तर लिखकर आए थे. फिलहाल मामले में गठित जांच टीम एक विस्तृत रिपोर्ट तैयार कर रही है और आगे की कार्रवाई में जुट गई है. इसे भी पढ़ें -झारखंड">https://lagatar.in/babulal-accused-two-ministers-of-making-inflammatory-statements-appealed-to-the-police-to-take-action/">झारखंड

के दो मंत्रियों पर भड़काऊ बयान देने का आरोप, बाबूलाल ने पुलिस से कार्रवाई की अपील की

Comments

Leave a Comment

Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही