Search

Advertisement
Advertisement
Advertisement

हजारों करोड़ के हिसाब पर सवाल, भाजपा ने राज्य सरकार से मांगा जवाब

विधानसभा में पेश सीएजी रिपोर्ट में सामने आई वित्तीय गड़बड़ियों को लेकर भाजपा प्रदेश अध्यक्ष और सांसद आदित्य साहू ने राज्य सरकार पर तीखा हमला बोला है. उन्होंने कहा कि सरकार में घोटालों की श्रृंखला खड़ी हो रही है और वित्तीय कुप्रबंधन चरम पर है.
Advertisement
Advertisement

Ranchi : विधानसभा में पेश सीएजी रिपोर्ट में सामने आई वित्तीय गड़बड़ियों को लेकर भाजपा प्रदेश अध्यक्ष और सांसद आदित्य साहू ने राज्य सरकार पर तीखा हमला बोला है. उन्होंने कहा कि सरकार में घोटालों की श्रृंखला खड़ी हो रही है और वित्तीय कुप्रबंधन चरम पर है.

 

आदित्य साहू ने कहा कि एक ओर सरकार पैसे की कमी का हवाला देकर केंद्र पर आरोप लगाती है, जबकि दूसरी ओर सीएजी रिपोर्ट राज्य की वास्तविक स्थिति को उजागर कर रही है. उन्होंने कहा कि 14वें वित्त आयोग के तहत मिलने वाले 486 करोड़ रुपए नियम नहीं बनाने के कारण नहीं मिल सके, जबकि 258 करोड़ रुपए खर्च ही नहीं किए गए.

 

उन्होंने आरोप लगाया कि गांव और पंचायतों के विकास के लिए मिले फंड में अनियमितताएं हुई हैं. पंचायत भवनों के निर्माण में गड़बड़ी हुई और योजनाओं का सोशल ऑडिट भी नहीं कराया गया. उन्होंने कहा कि वित्तीय अनियमितता का अंदाजा इस बात से लगाया जा सकता है कि 7592 करोड़ रुपए के उपयोगिता प्रमाण पत्र तक उपलब्ध नहीं हैं.

 

आदित्य साहू ने कहा कि राज्य में आम लोगों को बुनियादी सुविधाओं के लिए संघर्ष करना पड़ रहा है. युवाओं की भर्तियां रद्द हो रही हैं, स्कूलों में शिक्षक और बच्चों को किताब, ड्रेस और छात्रवृत्ति नहीं मिल रही है. अस्पतालों में दवाइयों, एंबुलेंस और डॉक्टरों की कमी बनी हुई है.

 

किसानों को धान खरीद का भुगतान नहीं मिल रहा है और डीएमएफटी फंड के दुरुपयोग के आरोप भी लगातार सामने आ रहे हैं. उन्होंने मांग की कि राज्य सरकार वित्तीय कुप्रबंधन पर श्वेतपत्र जारी करे और राज्य के खजाने से हुए कथित घोटालों की सीबीआई जांच कराई जाए.

Lagatar Media की यह खबर आपको कैसी लगी. नीचे दिए गए कमेंट बॉक्स में अपनी राय साझा करें.

Comments

Leave a Comment

Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही