Search

 
 
 

फटाफट निपटा लें बैंकों से जुड़े कामकाज, जुलाई में 14 दिन बैंक रहेंगे बंद

 
LagatarDesk : जून का महीना होने में बस 4 दिन बचे हैं. फिर जुलाई शुरू हो जायेगा. जुलाई महीने में देश के अलग-अलग राज्यों में कुल 14 दिन बैंक बंद रहेंगे. ऐसे में अगर आपको बैंक से जुड़े जरूरी काम है तो आने वाले महीने की हॉलीडे लिस्ट (Holiday List) देख लेनी चेक कर लेनी चाहिए. ताकि आपको पता हो कि कौन-कौन से दिन बैंक बंद रहेंगे. साथ ही किस-किस दिन बैकों में काम नियमित रुप से होगा. ऐसे में आपको अपने काम को छुट्टियों के हिसाब से शिड्यूल करने में आसानी होगी. आपको बैंक जाकर वापस भी नहीं लौटना पड़ेगा. (पढ़े, झारखंड">https://lagatar.in/corona-continues-to-wreak-havoc-in-jharkhand-59-new-patients-found-in-24-hours-one-death-in-east-singhbhum/">झारखंड

में कोरोना का कहर जारी, 24 घंटे में मिले 59 नये मरीज, पूर्वी सिंहभूम में एक की मौत)

अलग-अलग त्यौहारों के हिसाब से होती हैं छुट्टियां

बता दें कि आरबीआई की बैंक छुट्टियों की लिस्ट देशभर के राज्यों में मनाये जाने वाले अलग-अलग त्यौहारों के हिसाब से बनाई जाती है. इसलिए यह छुट्टियां एक राज्य से दूसरे राज्य में अलग-अलग भी हो सकती हैं. अलग-अलग राज्यों में अलग-अलग त्यौहारों को लेकर 7 दिन बैंकों में कामकाज नहीं होंगे. वहीं 2 शनिवार और 5 रविवार को साप्ताहिक छुट्टियां हैं. इसे भी पढ़े : संजय">https://lagatar.in/sanjay-rauts-tweet-how-long-will-you-hide-in-guwahati-rebel-ministers-will-lose-their-ministerial-post-in-the-next-24-hours/">संजय

राउत का ट्वीट, कब तक छिपोगे गुवाहाटी में… बागी मंत्री अगले 24 घंटे में अपना मंत्री पद गंवा देंगे

राज्यों के हिसाब से बैंकों में छुट्टियों की लिस्ट

तारीख कारण किस दिन बैंक रहेंगे बंद
1 जुलाई कांग (रथयात्रा) भुवनेश्वर-इंफाल (शुक्रवार)  
3 जुलाई (साप्ताहिक अवकाश) देशभर में बैंक रहेंगे बंद (रविवार)
7 जुलाई खर्ची पूजा अगरतला (गुरुवार)
9 जुलाई ईद-उल-अजा (बकरीद), दूसरा शनिवार सभी जगह/जम्मू (शनिवार)
10 जुलाई (साप्ताहिक अवकाश) देशभर में बैंक रहेंगे बंद (रविवार)
11 जुलाई ईद-उल-अजा जम्मू और श्रीनगर (सोमवार)
13 जुलाई भानू जयंती गंगटोक  (बुधवार)
14 जुलाई बेन डिएनखलाम शिलांग (गुरुवार)
16 जुलाई हरेला देहरादून  (शनिवार)
17 जुलाई साप्ताहिक अवकाश देशभर में बैंक बंद (रविवार)
23 जुलाई चौथा शनिवार देशभर में बैंक बंद (शनिवार)
24 जुलाई साप्ताहिक अवकाश देशभर में बैंक बंद (रविवार)
26 जुलाईः  केर पूजा अगरतला (मंगलवार)
31 जुलाई साप्ताहिक अवकाश देशभर में बैंक बंद (रविवार)
इसे भी पढ़े : मांडर">https://lagatar.in/mandar-by-election-counting-begins-amidst-tight-security-fate-of-14-candidates-will-be-decided-today/">मांडर

उपचुनाव : कड़ी सुरक्षा के बीच काउंटिंग शुरू, आज होगा 14 प्रत्याशियों के भाग्य का फैसला [wpse_comments_template]
Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही