Search

 
 
 

फटाफट निपटा लें बैंकों से जुड़े कामकाज, 8 सितंबर से लगातार 5 दिनों तक बैंक रहेंगे बंद

 
LagatarDesk :  बैंक कस्टमर्स के लिए जरूरी खबर है. यदि आपको भी बैंकों से जुड़ा कोई कामकाज करना है तो आपके पास आज और कल का ही समय है. इस सप्ताह कई त्यौहार और साप्ताहिक छुट्टियों की वजह से बैंकों में कामकाज नहीं होगा. आज से 2 दिनों के बाद लगातार 5 दिनों तक बैंक बंद रहेंगे. ऐसे में आपका जानना जरुरी है कि आपके शहर के बैंकों में कामकाज होगा या नहीं. ताकि आप अपने काम की प्लानिंग इन छुट्टियों की लिस्ट को देखकर कर सकें.

बैंक जाने से पहले चेक करें छुट्टियों की लिस्ट

आपको बता दें कि रिजर्व बैंक हर महीने छुट्टियों की लिस्ट जारी करता है. इस महीने कुल 12 छुट्टियां थी. जिसमें से एक छूट्टी पार हो गया है. आने वाले दिनों में  कुल 11 दिन बैंक बंद रहेंगे. जबकि 8  से 12 सितंबर तक लगातार पांच दिनों तक बैंक बंद रहेंगे.

तारीख

कारण

दिन

8 सितंबर

श्रीमंत शंकरदेवा तिथि

बुधवार

9 सितंबर

हरितालिका तीज और इंद्रजात्रा

गुरुवार

10 सितंबर

गणेश चतुर्थी/संवत्सरी (चतुर्थी पक्ष)/विनायक चतुर्थी/वरसिद्धि विनायक व्रत गणेश चतुर्थी

शुक्रवार

11 सितंबर

-

दूसरा शनिवार

12 सितंबर

-

रविवार

त्यौहारों के कारण कई शहरों में नहीं होंगे बैंक से जुड़े कामकाज

8  सितंबर को श्रीमंत शंकरदेवा तिथि है. इसलिए गुवाहाटी के बैंकों में कामकाज नहीं होगा. 9 सितंबर को तीज हरितालिका और इंद्रजात्रा पर्व है. इसकी वजह से गंगटोक के बैंकों में काम नहीं होगा. 10  सितंबर को गणेश चतुर्थी, संवत्सरी (चतुर्थी पक्ष), विनायक चतुर्थी, वरसिद्धि विनायक व्रत है. गणेश चतुर्थी की वजह से बैंकों में काम नहीं होगा. इस दिन अहमदाबाद, बेलापुर, बेंगलुरु, भुवनेश्वर, चेन्नई, हैदराबाद, मुंबई, नागपुर और पणजी में बैंक बंद रहेंगे. इसे भी पढ़े : मजबूती">https://lagatar.in/the-stock-market-opened-with-strength-sensex-rose-by-294-points-nifty-crossed-17400/">मजबूती

के साथ खुला शेयर बाजार, सेंसेक्स में 294 अंकों की तेजी, निफ्टी 17,400 के पार

दूसरा शनिवार और रविवार के कारण सभी राज्यों में बैंक बंद

11 सितंबर को महीने का दूसरा शनिवार है. इसलिए सभी राज्यों के बैंक बंद रहेंगे. साथ ही गणेश चतुर्थी दूसरा दिन है इसलिए पणजी में बैंकों के कामकाज नहीं होंगे. 12 सितंबर को रविवार है. इसकी वजह से सभी राज्यों के बैंक बंद रहेंगे. इसे भी पढ़े : खुशखबरी">https://lagatar.in/good-news-those-75-years-or-above-will-not-have-to-file-itr-get-exemption/">खुशखबरी

: 75 साल या उससे अधिक उम्र वालों को नहीं भरना होगा आईटीआर, मिली छूट [wpse_comments_template]
Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही