Search

 
 
 

राघव चड्डा और परिणीति चोपड़ा ने एक साथ देखा IPL मैच, वीडियो वायरल

 
Lagatar Desk: बॉलीवुड एक्ट्रेस परिणीति चोपड़ा और आम आदमी पार्टी के सांसद राघव चड्डा इन दिनों सुर्खियों में बने हुए हैं. कई दिनों से दोनों की शादी की खबरें सामने आ रही थी. इस बीच दोनों का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा हैं. मोहाली में पंजाब किंग्स और मुंबई इंडियंस के बीच खेले गए मैच को देखने पहुंचे राघव चड्डा और परिणीति चोपड़ा को साथ देखकर दोनों के फैंस काफी खुश हुए. वीडियो में दोनों साथ में मैच देखते नजर आ रहे है. इस दौरान फैंस परिणीति भाभी जिंदाबाद के नारे भी लगा रहे थे. मोहाली स्टेडियम से सामने आयी इनकी तस्वीरे सोशल मीडिया पर काफी वायरल हो रही है. जिसमे फैंस तरह -तरह के कमेंट भी कर रहे हैं. बता दें कि कुछ दिनों पहले परिणीति और सांसद राघव चड्ढा की डेटिंग की चर्चाओं के बीच AAP सांसद संजीव अरोड़ा ने अपने ट्वीट से दोनों के रिश्ते को कंफर्म कर दिया था. सांसद ने दोनों की फोटो के साथ कैप्शन में लिखा था- मैं राघव चड्ढा और परिणीति को हार्दिक बधाई देता हूं. मैं आशा करता हूं कि दोनों मिलन को प्यार, आनंद और कंपेनियनशिप से भरा रहे. मेरी शुभकामनाएं! इसे भी पढ़ें: पटना">https://lagatar.in/patna-anand-mohans-son-chetan-anand-took-seven-rounds-with-aayushi-photos-surfaced/">पटना

: आनंद मोहन के बेटे चेतन आनंद ने आयुषी संग लिये सात फेरे, तस्वीरें आई सामने
[wpse_comments_template]
Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही