Search

 
 
 

6th ईस्ट जोन शूटिंग चैंपियनशिप में राघवेंद्र ने जीता गोल्‍ड

 
Ranchi : आसनसोल, वेस्ट बंगाल में चल रही 6th ईस्ट जोन शूटिंग चैंपियनशिप में पांच राज्य झारखंड, ओडिसा, बंगाल, बिहार, छत्तीसगढ़ के खिलाड़‍ियों ने हिस्‍सा लिया. इस प्रतियोगिता में सभी राज्य को पीछे छोड़ते हुए राघवेंद्र प्रताप ने शानदार प्रदर्शन करते हुए 50 मीटर फायर प्रॉन रायफल में 569/600 का शानदार स्कोर करते हुए टॉप पर रहे. टॉप पर रहने वाले राघवेंद्र प्रताप को गोल्ड मेडल बॉलीवुड अभिनेता शत्रुघ्न सिन्हा ने दिया. इसे भी पढ़ें : Breaking">https://lagatar.in/breaking-news-sonu-sharma-the-main-accused-in-the-criminal-kalu-lama-murder-case-arrested/">Breaking

News : अपराधी कालू लामा हत्याकांड का मुख्य आरोपी सोनू शर्मा चतरा से गिरफ्तार
राघवेंद्र प्रताप राज्य स्तर पर कई मेडल जीत चुके हैं और राष्ट्रीय स्तर पर अच्छा प्रदर्शन कर राज्य का नाम रोशन करते आ रहे हैं. राघवेंद्र प्रताप अभी कोकर स्‍थ‍ित टेन एक्स रायफल शूटिंग क्लब में ट्रेनिंग ले रहे हैं. राघवेंद्र प्रताप के इस प्रदर्शन से उनके कोच रंजन कुमार बहुत खुश हैं. उन्‍होंने राघवेंद्र को बधाई दी और उज्‍जवल भविष्य की कामना की. [wpse_comments_template]
Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही