Search

Advertisement
Advertisement
Advertisement

अमित शाह से मिले रघुवर, राज्य में संगठन और सरकार के कामकाज की दी जानकारी

Advertisement
Advertisement
Ranchi: बीजेपी के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष और पूर्व मुख्यमंत्री रघुवर दास ने नयी दिल्ली में गृहमंत्री अमित शाह से मुलाकात की. इस मुलाकात में झारखंड के राजनीतिक और दूसरे मुद्दों पर चर्चा हुई. रघुवर दास ने अमित शाह को राज्य में पार्टी की स्थिति, सरकार के खिलाफ चल रहे आंदोलनों और कार्यक्रमों की जानकारी दी. सहायक पुलिसकर्मियों के आंदोलन, झारखंड में आदिवासियों की हत्याएं और हेमंत सरकार के कार्यकलाप पर भी चर्चा हुई. दिल्ली दौरे के दौरान रघुवर दास ने अमित शाह के अलावा बीजेपी के कई नेताओं और केंद्रीय पदाधिकारियों से मुलाकात के बाद सोमवार को रांची वापस लौट गये. इसे भी पढ़ें- NEET-UG">https://lagatar.in/petition-to-cancel-neet-ug-2021-exam-dismissed-supreme-court-said-cannot-trouble-lakhs-of-students/">NEET-UG

2021 परीक्षा रद्द करने की याचिका खारिज, सुप्रीम कोर्ट ने कहा- लाखों विद्यार्थियों को परेशानी में नहीं डाल सकते

बीजेपी की सोशल मीडिया टीम के साथ भी बैठक

इससे पहले रविवार को भी रघुवर दास के साथ बीजेपी को सोशल मीडिया की टीम के सद्स्यों की बैठक हुई. इस बैठक में चर्चा हुई कि कैसे पार्टी के कार्यक्रमों और केंद्र सरकार की उपलब्धियों को सोशल मीडिया के जरिये प्रभावी तरीके से जनता के बीच लाया जाए. इसके अलावा सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म का पार्टी किस-किस तरीके से लाभ उठा सकती है, इसपर भी बातचीत हुई. [wpse_comments_template]

Comments

Leave a Comment

Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही