Search

Advertisement
Advertisement
Advertisement

रघुवर दास की सक्रिय राजनीति में वापसी, स्वागत योग्य: सदान मोर्चा

Ranchi: मूलवासी सदान मोर्चा के केंद्रीय अध्यक्ष राजेन्द्र प्रसाद ने ओडिशा के राज्यपाल रघुवर दास से इस्तीफा दिलाकर सक्रिय राजनीति में लाने का केंद्रीय नेतृत्व के कदम का स्वागत किया है. उन्होंने इसके लिए प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी व गृह मंत्री अमित शाह के निर्णय का स्वागत किया है. इसे भी पढ़ें - 26">https://lagatar.in/fog-and-mist-on-26th-and-27th-possibility-of-rain-on-28-29/">26

और 27 को कोहरा और धुंध का साया, 28-29 को बारिश की संभावना

झारखंड ही नहीं देश में पार्टी के प्रति सहानुभूति व सकारात्मक प्रभाव पड़ेगा

राजेन्द्र प्रसाद ने कहा कि रघुवर दास ने अभी सिर्फ इस्तीफा दिया है, केन्द्रीय नेतृत्व अभी कोई तय नहीं किया है कि उन्हें केंद्र या राज्य की जिम्मेवारी देगी. उन्होंने कहा कि झारखंड विधानसभा चुनाव में रघुवर दास की कमी हर जाति व धर्म के लोगों को खली थी, यह बात सभी भली-भांति जानते हैं. राजेन्द्र प्रसाद ने कहा कि रघुवर दास के सक्रिय राजनीति में वापसी से राष्ट्रीय परिपेक्ष में राष्ट्रीय स्तर पर राजनीति में खासकर ओबीसी समुदाय पर इसका असर देखने को मिलेगा. उन्होंने कहा कि झारखंड में ही नहीं बल्कि पूरे देश में भाजपा पार्टी के प्रति सहानुभूति व सकारात्मक प्रभाव पड़ेगा और इसका लाभ भाजपा को निश्चित रूप से मिलेगा. इसे भी पढ़ें -आतिशी">https://lagatar.in/atishi-said-pravesh-verma-is-distributing-money-to-women-he-should-be-arrested-former-mp-rejected-the-allegations/">आतिशी

ने कहा, प्रवेश वर्मा महिलाओं को पैसे बांट रहे हैं, गिरफ्तारी हो…पूर्व सांसद ने आरोप खारिज किये
[wpse_comments_template]

Comments

Leave a Comment

Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही