- जयपाल सिंह मुंडा स्टेडियम पहुंचे रघुवर दास
- कहा- IAS-IPS अपनी करियर की चिंता करें
- घायल प्रदर्शनकारियों को मिले 1-1 करोड़ मुआवजा
- पुलिस की कार्रवाई की ब्रिटिश काल से की तुलना
Ranchi: झारखंड के पूर्व मुख्यमंत्री और बीजेपी नेता रघुवर दास बुधवार देर शाम जयपाल सिंह मुंडा स्टेडियम पहुंचे. जहां उन्होंने JPSC-JSSC परीक्षा में गड़बड़ी के खिलाफ आंदोलन कर रहे छात्रों से मुलाकात की और उन्हें अपना समर्थन दिया. रघुवर ने विधानसभा घेराव के दौरान पुलिसिया कार्रवाई की निंदा की और घायल छात्रों से अस्पताल जाकर मुलाकात की. रघुवर ने घायलों के लिए 1-1 करोड़ की मुआवजे की भी मांग की.
इसे भी पढ़ें:
रघुवर दास ने मीडिया से बात करते हुए कहा कि विधानसभा के गेट के बाहर हमारे बच्चों को बेरहमी से पीटा गया, पुलिस ने उन्हें चारों तरफ से घेर लिया था. उन्होंने कहा कि ब्रिटिश शासनकाल में भी ऐसी बर्बर कार्रवाई नहीं हुई होगी, जैसी पुलिस ने हमारे बच्चों को घेरकर और पीटकर की है.
रघुवर ने पुलिसिया कार्रवाई की निंदा करते हुए कहा कि मुख्यमंत्री और लोकसभा में विपक्ष के नेता राहुल गांधी, जिनके समर्थन से यह सरकार चल रही है, उन्हें इस लाठीचार्ज की तुरंत उच्च-स्तरीय जांच का आदेश देना चाहिए. जो भी अधिकारी दोषी हैं, उन्हें सजा मिलनी चाहिए.
आंदोलन स्थल से रघुवर दास ने सरकार से मांग की है कि विधानसभा घेराव में घायल सभी 19 परिवारों में से हर एक को एक-एक करोड़ रुपये का मुआवज दे. साथ ही उन्होंने राज्य सरकार को चेतावनी देते हुए कहा कि, अगर एक हफ्ते के अंदर पूरे मामले की CBI जांच का आदेश नहीं दिया गया, तो मैं भगवान बिरसा मुंडा के नाम पर भूख हड़ताल पर बैठूंगा. उन्होंने कहा कि मैं यह विरोध तब तक जारी रखूंगा जब तक यह भरोसा नहीं मिल जाता कि झारखंड के छात्रों का भविष्य अब खतरे में नहीं पड़ेगा.
रघुवर दास ने सदर अस्पताल जाकर उन प्रदर्शनकारी छात्रों से मुलाकात की, जो विधानसभा घेराव के दौरान पुलिस की कार्रवाई में घायल हो गए थे.
Lagatar Media की यह खबर आपको कैसी लगी. नीचे दिए गए कमेंट बॉक्स में अपनी राय साझा करें.

