Search

 
 
 

राहुल ने पीएम मोदी, अमित शाह को गद्दार कहा, भाजपा का पलटवार, राहुल की मानसिकता अर्बन नक्सलियों वाली

लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष कांग्रेस नेता राहुल गांधी द्वारा रायबरेली में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और गृह मंत्री अमित शाह को गद्दार करार दिये जाने पर  भाजपा ने पलटवार करते हुए राहुल के बयान को देश का अपमान और 140 करोड़ भारतीयों को गद्दार बताने वाला करार दिया है.
 

New Delhi : लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष कांग्रेस नेता राहुल गांधी द्वारा रायबरेली में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और गृह मंत्री अमित शाह को गद्दार करार दिये जाने पर  भाजपा ने पलटवार करते हुए राहुल के बयान को देश का अपमान और 140 करोड़ भारतीयों को गद्दार बताने वाला करार दिया है.

 

 

दरअसल रायबरेली में आयोजित एक जनसभा में राहुल गांधी ने कहा कि आरएसएस के कार्यकर्ताओं से कहो कि आपका प्रधानमंत्री गद्दार है, आपका गृह मंत्री गद्दार है. भाजपा-आरएसएस ने संविधान पर, वीरा पासी जी, गांधी जी और अंबेडकर जी पर हमला किया है.

 

 

राहुल गांधी ने आरोप लगाया कि भाजपा और आरएसएस ने देश के संविधान और आर्थिक तंत्र को बेचने का काम किया है. अपने संसदीय क्षेत्र रायबरेली में पहुंचे राहुल गांधी ने कहा कि नरेंद्र मोदी ने हिंदुस्तान के आर्थिक सिस्टम को बेच दिया है. अब आर्थिक तूफान आ रहा है.

 


राहुल गांधी ने कहा, आर्थिक तूफ़ान सर पर है, और हमारे प्रधानमंत्री इटली में टॉफ़ी बाँट रहे हैं. किसान, युवा, महिलाएँ, मज़दूर और छोटे व्यापारी सब रो रहे हैं. तंज कसा कि पीएम हंसकर रील बना रहे हैं और भाजपा वाले ताली बजा रहे हैं. यह नेतृत्व नहीं, नौटंकी है. 

 

 

राहुल गांधी ने कहा कि नरेंद्र मोदी और हिंदुस्तान की सरकार आपको नहीं बचा पाएगी. वे आपसे कहेंगे, रोयेंगे और कहेंगे कि मेरी गलती नहीं है. मैं आपको बता रहा हूं, गलती सिर्फ नरेंद्र मोदी, अमित शाह और RSS की है क्योंकि इन्होंने संविधान खत्म किया है.  

 

अपने भाषण मे राहुल ने पीएम पर हमलावर होते हुए कहा कि प्रधानमंत्री जनता से सोना नहीं खरीदने, विदेश नहीं जाने, इलेक्ट्रिक गाड़ी में चलने को बोलते हैं. इसके तुरंत बाद नरेंद्र मोदी हजारों-करोड़ के जहाज में बैठकर विदेश चले जाते हैं. जनता चुपचाप देखती रहती है जबकि देश में आर्थिक तूफान आने वाला है.

 

राहुल गांधी ने कहा भीषण महंगाई बढ़ने वाली हर चीज के दाम बढ़ेंगे.  खाद की कमी हो जायेगी. आम आदमी, किसान सभी परेशान हो जायेंगे.

 

राहुल गांधी के इस बयान पर भाजपा आगबबूला हो गयी है.  भाजपा नेताओं और प्रवक्ताओं ने  कहा कि राहुल गांधी की यह टिप्पणी अर्बन नक्सलियों वाली मानसिकता को दर्शाती है.

 

साथ ही भाजपा ने आरोप लगाया है कि राहुल ने विदेशी धरती पर और अब भारत में पीएम और गृह मंत्री को गद्दार कहकर देश के करोड़ों नागरिकों का अपमान किया है. राहुल पाकिस्तान की भाषा बोलते हैं.
 

 

  Lagatar Media की यह खबर आपको कैसी लगी. नीचे दिए गए कमेंट बॉक्स में अपनी राय साझा करे  

Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही