Search

 
 
 

International Visit : रोम में मोदी-मेलोनी की खास मुलाकात, कोलोसियम दौरे की तस्वीरों ने खींचा सबका ध्यान

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी मंगलवार को अपने पांच देशों के दौरे के पांचवें और आखिरी पड़ाव के लिए रोम पहुंचे.इस दौरान उन्होंने इटली की प्रधानमंत्री जियोर्जिया मेलोनी से  रात के खाने पर मुलाकात की. मुलाकात के बाद दोनों पीएम ने रोम के मशहूर कोलोसियम का दौरा किया.
 

Lagatar Desk :  प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी मंगलवार को अपने पांच देशों के दौरे के पांचवें और आखिरी पड़ाव के लिए रोम पहुंचे.इस दौरान उन्होंने इटली की प्रधानमंत्री जियोर्जिया मेलोनी से  रात के खाने पर मुलाकात की. मुलाकात के बाद दोनों पीएम ने रोम के मशहूर कोलोसियम का दौरा किया.

 

 


पीएम मोदी ने अपने एक्स हैंडल पर मुलाकात की तस्वीर शेयर की है. उन्होंने लिखा कि रोम पहुंचने पर प्रधानमंत्री मेलोनी से रात्रिभोज पर मिलने का अवसर मिला. उन्होंने बताया कि दोनों नेताओं ने प्रतिष्ठित कोलोसियम का दौरा किया और विभिन्न मुद्दों पर विचार साझा किए. पीएम मोदी ने कहा कि वह मेलोनी के साथ होने वाली औपचारिक वार्ता को लेकर उत्साहित हैं, जिसमें भारत-इटली संबंधों को और मजबूत बनाने के उपायों पर चर्चा की जाएगी. 

 

एक अन्य पोस्ट में प्रधानमंत्री मोदी ने रोम में उनके स्वागत के लिए भारतीय समुदाय का आभार व्यक्त किया. उन्होंने कहा कि भारत के प्रति प्रवासी भारतीयों का गहरा स्नेह और भारत-इटली संबंधों को मजबूत करने की उनकी प्रतिबद्धता सराहनीय है. उन्होंने कहा कि भारतीय प्रवासी समुदाय विश्वभर में देश को गौरवान्वित कर रहा है. . 

 

 

प्रधानमंत्री मोदी ने रोम में काशी की झलक भी साझा की. उन्होंने एक तस्वीर पोस्ट की, जिसमें एक फोटो फ्रेम में वाराणसी की कलाकृति दिखाई दे रही है. पीएम ने बताया कि इतालवी चित्रकार जियाम्पाओलो टोमासेटी ने वाराणसी पर आधारित अपनी विशेष कृति उन्हें भेंट की.

 

उन्होंने बताया कि भारतीय संस्कृति के प्रति टोमासेटी का लगाव चार दशक से अधिक पुराना है. 1980 के दशक में उन्होंने वैदिक संस्कृति पर आधारित पुस्तकों के लिए चित्रकार के रूप में काम शुरू किया था. वहीं 2008 से 2013 के बीच उन्होंने महाभारत से संबंधित 23 विशाल चित्रों पर कार्य किया. 

 

इससे पहले प्रधानमंत्री मोदी ने नॉर्वे दौरा पूरा किया, जहां उन्होंने ओस्लो में आयोजित भारत-नॉर्डिक शिखर सम्मेलन में भाग लिया. इस दौरान उन्होंने नॉर्वे, आइसलैंड, फिनलैंड और डेनमार्क के नेताओं के साथ द्विपक्षीय बैठकें कीं.

 

प्रधानमंत्री ने नॉर्डिक देशों के साथ स्वच्छ ऊर्जा, उभरती तकनीकों, व्यापार, रक्षा और नवाचार जैसे क्षेत्रों में सहयोग बढ़ाने पर जोर दिया. इसके साथ ही उन्होंने आतंकवाद के खिलाफ साझा प्रतिबद्धता और नियम-आधारित वैश्विक व्यवस्था के समर्थन को भी दोहराया.

 

 

Lagatar Media की यह खबर आपको कैसी लगी. नीचे दिए गए कमेंट बॉक्स में अपनी राय साझा करें

Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही