Search

 
 
 

चंदवा साइडिंग पर हुई गोलीबारी की जिम्मेदारी राहुल दुबे गैंग ने ली

चंदवा साइडिंग टोरी में रविवार देर रात करीब 11.30 बजे हुई गोलीबारी की जिम्मेदारी राहुल दुबे गैंग-अमन साहू ने ली है. गैंग ने सोशल मीडिया पर प्रेस रिलीज जारी कर दावा किया है कि रणजीत गुप्ता और सुमित चटर्जी को चेतावनी देने के लिए इस वारदात को अंजाम दिया गया.
 

Latehar :  चंदवा साइडिंग टोरी में रविवार देर रात करीब 11.30 बजे हुई गोलीबारी की जिम्मेदारी राहुल दुबे गैंग-अमन साहू ने ली है. गैंग ने सोशल मीडिया पर प्रेस रिलीज जारी कर दावा किया है कि रणजीत गुप्ता और सुमित चटर्जी को चेतावनी देने के लिए इस वारदात को अंजाम दिया गया.

Uploaded Image

 

उनकी बातों को नजरअंदाज करने का नतीजा

जारी प्रेस विज्ञप्ति में कहा गया है कि रणजीत गुप्ता और सुमित चटर्जी के कान का पर्दा हटाने के लिए यह फायरिंग की गई है. उन्होंने यह भी याद दिलाया कि इससे पहले भी रणजीत गुप्ता की साइडिंग पर गोलीबारी कर चेतावनी दी गई थी. लेकिन उसने उनकी बात को नजरअंदाज कर दिया, जिसके चलते यह बड़ा हमला किया गया.

 

 अगली बार ऑफिस, घर और गाड़ियों को निशाना बनाया जाएगा

गैंग ने धमकी दी है कि यदि इस घटना के बाद भी उनकी बात नहीं मानी जाती है, तो अगली बार हमला सीधे ऑफिस, घर और गाड़ियों पर बम से हमला किया जाएगा. दावा किया गया कि उन्हें सारे ठिकानों के बारे में पता है, उनके लिए ये ठिकाने अज्ञात नहीं हैं.


Lagatar Media की यह खबर आपको कैसी लगी. नीचे दिए गए कमेंट बॉक्स में अपनी राय साझा करें

Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही