Search

 
 
 

राहुल गांधी और सोनिया गांधी ने अली खामेनेई की हत्या पर पीएम मोदी की चुप्पी पर सवाल खड़े किये

राहुल गांधी ने पूछा है कि क्या श्री मोदी किसी राष्ट्राध्यक्ष की हत्या के समर्थन में हैं. उन्होंने हमलावर होते हुए कहा, प्रधानमंत्री की  चुप्पी के कारण पूरी दुनिया में भारत की साख गिर रही है.
 
  • प्रधानमंत्री की  चुप्पी के कारण पूरी दुनिया में भारत की साख गिर रही है
  • सोनिया गांधी ने द इंडियन एक्सप्रेस में लेख लिखा
  • सरकार की चुप्पी तटस्थतानहीं,  बल्कि जिम्मेदारी से बचना है.

New Delhi : लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी और कांग्रेस संसदीय दल की नेता सोनिया गांधी ने मोदी सरकार से ईरान वार तथा अयातुल्लाह अली खामेनेई की हत्या के संदर्भ में अपना रुख नैतिक रूप स्पष्ट करने को कहा  है.

 

 
राहुल गांधी ने पूछा है कि क्या श्री मोदी किसी राष्ट्राध्यक्ष की हत्या के समर्थन में हैं. उन्होंने हमलावर होते हुए कहा, प्रधानमंत्री की  चुप्पी के कारण पूरी दुनिया में भारत की साख गिर रही है.


राहुल गांधी ने कहा कि ईरान पर अमेरिकी-इस्राइली हमले सहित खाड़ी देशों पर ईरानी हमले, दोनों की निंदा की जानी चाहिए.

 
राहुल गांधी ने एक्सपर पोस्ट करते हुए लिखा, अमेरिका, इस्राइल और ईरान के बीच बढ़ती जा रही शत्रुता  संवेदनशील क्षेत्र को व्यापक संघर्ष की दिशा में धकेल रही है. लिखा कि लगभग एक करोड़ भारतीय नागरिकों सहित करोड़ों लोग अनिश्चितता का सामना कर रहे है.


कांग्रेस संसदीय दल की अध्यक्ष सोनिया गांधी ने भी मोदी सरकार को कटघरे में खड़ा करते हुए  को कहा कि ईरान के सर्वोच्च नेता अयातुल्ला अली खामेनेई की लक्षित हत्या पर सरकार की चुप्पी तटस्थतानहीं,  बल्कि जिम्मेदारी से बचना है.


द इंडियन एक्सप्रेस में प्रकाशित अपने लेख में सोनिया गांधी ने लिखा कि इस कारण भारत की विदेश नीति की दिशा और विश्वसनीयता पर गंभीर सवाल उठ रहे हैं.


उन्होंने मांग की कि जब संसद बजट सत्र फिर से शुरू होने पर दुनिया में बिगड़ती स्थिति पर सरकार की चिंताजनक चुप्पी पर खुलकर चर्चा होनी चाहिए.  

 

 

 

 
Lagatar Media की यह खबर आपको कैसी लगी. नीचे दिए गए कमेंट बॉक्स में अपनी राय साझा करें


  

Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही