Search

Advertisement
Advertisement
Advertisement

राहुल गांधी ने पीएम मोदी पर हल्ला बोला, तंज कसा, देश के लिए खादी, राष्ट्रीय ध्वज के लिए चीनी पॉलिएस्टर!

Advertisement
Advertisement
NewDelhi : देश के लिए खादी, लेकिन राष्ट्रीय ध्वज के लिए चीनी पॉलिएस्टर! कांग्रेस नेता राहुल गांधी ने केंद्र की नरेंद्र मोदी सरकार पर यह कहते हुए तंज कसा है. राहुल ने ट्वीट कर कहा कि देश के लिए खादी, लेकिन राष्ट्रीय ध्वज के लिए चीनी पॉलिएस्टर! हमेशा की तरह, पीएम के शब्द और काम कभी मेल नहीं खाते.

हर घर तिरंगा अभियान के लिए चीन से तिरंगे आयात किये गये

जान लें कि कांग्रेस सहित विपक्ष के कई नेता आरोप लगाते रहे हैं कि हर घर तिरंगा अभियान के लिए चीन से तिरंगे आयात किये गये थे. बता दें कि आजादी गौरव पदयात्रा निकाल रहे कांग्रेस के नेता नाना पटोले भी इस सवाल पर केंद्र सरकार पर हल्ला बोलते रहे हैं. महाराष्ट्र के बुलढ़ाणा जिले में आजादी गौरव पदयात्रा के लिए रैली करने पहुंचे नाना पटोले ने कहा था कि अत्याचार और ब्रिटेन के शासन को खत्म करने के लिए हमने लंबी लड़ाई लड़ी थी. कहा कि कांग्रेस के झंडे के नीचे पूरा देश एकजुट था. इसे भी पढ़ें : मन">https://lagatar.in/jharkhand-mentions-in-mann-ki-baat-modi-said-children-learn-good-habits-through-snake-ladder-game-in-giridih/">मन

की बात में झारखंड का जिक्र, मोदी ने कहा, गिरिडीह में सांप-सीढ़ी के खेल से बच्चे अच्छी आदतें सीखते हैं

भाजपा स्वतंत्रता संग्राम में कोई योगदान नहीं है

नाना पटोले ने कहा था कि जिनका(भाजपा) स्वतंत्रता संग्राम में कोई योगदान नहीं है. वो लोग आज हर घर तिरंगा अभियान के नाम पर कार्यक्रम का आयोजन कर रहे हैं. कहा था कि अभियान के लिए चीन से तिरंगे आयात किये जा रहे हैं. यह स्वतंत्रता संग्राम सेनानियों और राष्ट्रीय ध्वज का अपमान है. पटोले का कहना था कि जिस समय देश आजाद हुआ था, तब सुई तक नहीं बनती थी. लेकिन जवाहरलाल नेहरू के दूरदर्शी नेतृत्व में भारत प्रगति के शिखर पर पहुंचा. इंदिरा गांधी और राजीव गांधी ने भी विकास को गति देकर भारत को सफलतापूर्वक आगे बढ़ाया है. जान लें कि देश ने इस साल आजादी की 75वीं वर्षगांठ आजादी के अमृत महोत्सव के तौर पर मनायी गयी. इसी के तहत सरकार ने हर घर तिरंगा अभियान चलाया था. इस अभियान में लोगों को अपने घर पर तिरंगा फहराना था. इसे भी पढ़ें :  अक्षय">https://lagatar.in/bjp-leaders-eyes-on-akshay-kumars-film-ram-setu-subramanian-swamy-sent-legal-notice/">अक्षय

कुमार की फिल्म राम सेतु पर भाजपा नेता की टेढ़ी नजर, सुब्रमण्यन स्वामी ने भेजा लीगल नोटिस
[wpse_comments_template]
Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही